menu-icon
The Bharatvarsh News

Delhi Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरे नवजोत सिंह सिद्धू, कहा- महिलाओं के स्वाभिमान को चोट पहुंचाना भारत के गौरव को चोट पहुंचाने के बराबर

Delhi Wrestlers Protest: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुख्य बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आज छठे दिन भी पहलवानों की धरना जारी है इस दौरान देश के तमाम राजनीतिक हस्तियां पहलवानों के समर्थन में उतर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए पहलवानों को […]

Calendar Last Updated : 28 April 2023, 06:12 PM IST
Share:

Delhi Wrestlers Protest: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुख्य बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आज छठे दिन भी पहलवानों की धरना जारी है इस दौरान देश के तमाम राजनीतिक हस्तियां पहलवानों के समर्थन में उतर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए पहलवानों को समर्थन किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कई चौंकाने वाली बात कही है। सिद्धू ने कहा कि 9 नामी महिलाओं ने शिकायत दर्ज की फिर भी इनकी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

पहलवानों को समर्थन करते हुए सिद्धू ने किया ट्वीट

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्वीट में लिखा, “कोई भी देश जो अपनी आइकल का अपमान करता है, वह अपने ही गौरव को ठेस पहुंचाता है, इन महिला पहलवानों ने न सिर्फ देश का नाम रौशन किया बल्कि लाखों लोगों की आकांक्षाओं को पंख भी दिए हैं, ऐसे में उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाना भारत के गौरव को ठेस पहुंचाने के बराबर है”। उन्होंने आगे लिखा- क्या हमारे देश के बड़े लोग अब कानून से भी ऊपर है, कानून को एक निवारक स्थापित करना चाहिए ताकि महिलाओं का अपमान करने से पहले कांप जाए, एक अच्छा उदाहरण सबसे अच्छा उपदेश है, जो आप दे सकते हैं, सोमवार को उनसे मिलने जाऊंगा और उनके सत्याग्रह में शामिल होऊंगा।

पहलवानों के समर्थन में उतरे भारतीय खिलाड़ी

ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने महिला पहलवानों के समर्थन में कहा कि यह देखकर कष्ट होता है कि एथलीट इंसाफ के लिए सड़क पर बैठे हैं, उन्होंने देश को अपने कठिन मेहनत के दम पर गौरवान्वित किया है, पहलवानों के साथ ऐसा मामला बेहद संवेदनशील है, इन लोगों को न्याय जरूर मिलना चाहिए। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने पहलवानों के हित में बात करते हुए कहा कि हमारे देश की वो बेटियां जिन्होंने देश को मान सम्मान और मेडल दिलाया, वह आज जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी है, जिस देश में महिलाओं को देवियों का दर्जा दिया जाता है वह इंसाफ की भीख मांग रही है, क्या यह सही है, खेल मंत्री और गृह मंत्री इनकी गुहार सुनिए।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News