menu-icon
The Bharatvarsh News

दिल्ली में नजफगढ़ का नाम बदलने की मांग, विधायक ने विधानसभा में उठाई आवाज

दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले से ही दिल्ली में कई इलाकों के नाम बदलने की मांग उठने लगी हैं. अब यह मुद्दा दिल्ली विधानसभा तक पहुंच गया है. बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ रखने की मांग रखी है.

Calendar Last Updated : 27 February 2025, 04:00 PM IST
Share:

दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले से ही दिल्ली में कई इलाकों के नाम बदलने की मांग उठने लगी हैं. अब यह मुद्दा दिल्ली विधानसभा तक पहुंच गया है. बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ रखने की मांग रखी है.

दिल्ली की विधायक नीलम पहलवान ने दिल्ली विधानसभा में मांग रखी कि नजफगड़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ रखा जाए. उन्होंने कहा कि औरंगजेब के दौर में इसका नाम नजफगढ़ रखा गया था, जबकि यह इलाका पहले नाहरगढ़ के नाम से जाना जाता था.

दिल्ली विधानसभा सत्र के तीसरे दिन उन्होंने बताया कि  कई याचिकाओं और प्रयासों के बाद यह मुद्दा उठाया गया है. सांसद प्रवेश वर्मा के लगातार प्रयास से उम्मीद जताई गई कि नाम बदल जाएगा. वहीं आरके पुरम से विधायक अनिल शर्मा ने मुहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर माधवपुरम रखने की मांग की हैं.

दिल्ली में फिर गूंजा नाम बदलने का मुद्दा

दिल्ली में इलाकों के नाम बदलने की मांग कोई नई बात नहीं है. इससे पहले मुस्तफाबाद का नाम बदलने की मांग विधायक मोहन सिंह बिष्ट कर चुके हैं, जिन्होंने इसे 'शिव विहार' करने का प्रस्ताव रखा था.

अब बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने 'नजफगढ़' का नाम बदलकर 'नाहरगढ़' करने की आवाज उठाई है. उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार नाम बदलने की मांग की जा चुकी है और जरूरी कागजी कारवाई भी पूरी की गई है, लेकिन अब तक बदलाव  नहीं हुआ.

विधानसभा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी, MLA ने उठाई मांग

दिल्ली विधानसभा में आज सीसीटीवी लगाने का मुद्दा भी उठा. विश्वास नगर से विधायक ओ पी शर्मा ने कहा कि सुरक्षा के कारण विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाना बहुत जरुरी है. उनका कहना है की पिछली सरकार के दौरान ही यह काम हो जाना चाहिए था, लेकिन अबतक इस पर कोई काम नहीं हुआ है. योजना के तहत करीब 2000 कैमरे लगाए जाने थे, लेकिन कई विधानसभा में अब तक यह नहीं हुआ हैं.
 

सम्बंधित खबर

Recent News