menu-icon
The Bharatvarsh News

PUNJAB NEWS : पूर्व डिप्टी डायरेक्टर राकेश सिंगला और पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला

PUNJAB NEWS : पंजाब विजिलेंस ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर राकेश सिंगला और उनकी पत्नी रचना पर आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया है। फरार चल रहे राकेश के खिलाफ विजिलेंस ने रेड कार्नर नोटिस जारी करने की तैयार भी शुरू कर दी है। विजिलेंस ने इसके […]

Calendar Last Updated : 21 April 2023, 02:42 PM IST
Share:

PUNJAB NEWS : पंजाब विजिलेंस ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर राकेश सिंगला और उनकी पत्नी रचना पर आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया है। फरार चल रहे राकेश के खिलाफ विजिलेंस ने रेड कार्नर नोटिस जारी करने की तैयार भी शुरू कर दी है। विजिलेंस ने इसके लिए इंटरपोल और सीबीआई को पत्र लिख दिया है।

विजिलेंस लुधियाना रेंज के SSP रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि खाद्य और आपूर्ति विभाग में टेँडर घोटाले में जांच चल रही है। सामने आया है कि करोड़ों के इस घोटाले में राकेश सिंगला ने अपने पद और अधिकारों का गलत इस्तेमाल करके रिश्वत ली और कई संपत्तियां तैयार की। जब ये घोटाला हुआ, उस समय राकेश विभागीय सतर्कता कमेटी का अध्यक्ष भी था। राकेश ने अपने साथ साथ पत्नी अर्चना के नाम पर भी संपत्ति तैयार की।

1 अप्रैल 2011 से 31 जुलाई 2022 तक दोनों ने 5 बेशकीमती संपत्तियां खरीदीं और 3. 68
करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति खरीदी। जबकि आय 2.32 करोड़ ही थी। विजिलेंस ने राकेश सिंगला और उनकी पत्नी रचना सिंगला के .खिलाफ धारा 13(1)(बी), 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धारा 120 के तहत मामला दर्ज किया है।

पूर्व मंत्री का करीबी था आरोपी
राकेश सिंगला पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु का करीबी था। उसने तेलू राम ठेकेदार से 30 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। पेश न होने पर कोर्ट ने दिसंबर 2022 को राकेश को भगोड़ा घोषित किया था। इसके अलावा, उक्त मामले में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी विजिलेंस द्वारा शुरू की गई थी।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News