menu-icon
The Bharatvarsh News

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की पेरिस में फ्रांस के समकक्ष जीन नोइल बैरो से मुलाकात

पेरिस :  विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पेरिस में फ्रांस के विदेश मंत्री जीन नोइल बैरो से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), नवोन्मेष, तथा क्षेत्रीय और वैश्विक विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की. दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग पर भी विचार किया गया. 

Calendar Last Updated : 11 February 2025, 03:38 PM IST
Share:

पेरिस :  विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पेरिस में फ्रांस के विदेश मंत्री जीन नोइल बैरो से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), नवोन्मेष, तथा क्षेत्रीय और वैश्विक विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की. दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग पर भी विचार किया गया. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय तीन दिवसीय फ्रांस यात्रा पर हैं, जहां वह पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे. मोदी और मैक्रों के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी और वे व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित करेंगे.

जयशंकर का ट्वीट: भारत-फ्रांस सहयोग की मजबूती पर जोर

सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए जयशंकर ने कहा, ‘‘पेरिस में आज शाम विदेश मंत्री जीन नोइल बैरो से मिलकर खुशी हुई. एआई, नवाचार, संपर्कता और स्वच्छ ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित करते हुए दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग पर चर्चा की. क्षेत्रीय और वैश्विक विकास के विषय पर भी विचार हुआ.’’

उन्होंने यह भी लिखा, ‘‘दोनों देशों का मजबूत सहयोग हमारी रणनीतिक साझेदारी की ताकत और सहजता को दर्शाता है.’’ 

बैरो का बयान: 2026 में नवाचार का नया अध्याय

फ्रांस के विदेश मंत्री जीन नोइल बैरो ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि 2026 में भारत और फ्रांस मिलकर ‘‘नवाचार का वर्ष’’ मनाएंगे. बैरो ने लिखा, ‘‘भारत के साथ एआई हमारी रणनीतिक साझेदारी का नया आयाम है. 2026 में हम मिलकर नवाचार का एक ‘फ्रैंको-इंडियन’ वर्ष लिखेंगे.’’

प्रधानमंत्री मोदी का पेरिस में भव्य स्वागत

सोमवार को पेरिस पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रवासी भारतीय समुदाय ने भव्य स्वागत किया. मोदी ने इस स्वागत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘पेरिस में एक यादगार स्वागत! ठंड के मौसम के बावजूद भारतीय समुदाय ने आज शाम अपना स्नेह दिखाया. हम अपने प्रवासी समुदाय के आभारी हैं और उनकी उपलब्धियों पर गर्व करते हैं.’’

भारत का नया महावाणिज्य दूतावास: मोदी और मैक्रों का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मार्सिले में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन भी करेंगे. अधिकारियों के मुताबिक, यह मोदी की फ्रांस की छठी यात्रा है, जो भारत-फ्रांस रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.

सम्बंधित खबर

Recent News