menu-icon
The Bharatvarsh News

फास्टैग वार्षिक पास जारी, जानें क्या है इसकी कीमत? यहां सभी विवरण देखें

गडकरी ने एक्स पर जानकारी दी कि निजी वाहनों के लिए इस पास की कीमत 3,000 रुपये होगी. यह पास 15 अगस्त 2025 से लागू होगा. यह कीमत निजी कार, जीप और वैन जैसे गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए है.

Calendar Last Updated : 18 June 2025, 02:03 PM IST
Share:

FASTag Annual Pass: केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने निजी वाहनों के लिए फास्टैग-आधारित वार्षिक पास की घोषणा की है. यह पास राजमार्गों पर सुगम और किफायती यात्रा सुनिश्चित करेगा. गडकरी ने कहा कि यह कदम यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया गया है.

नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि इसकी कीमत लगभग तीन हजार रुपये होगी. जिसे अगस्त महीने से लागू किया जाएगा. साथ ही यह भी बताया कि इसे कीमत में निजी कार, जीप और वैन जैसे नॉन-कमर्शियल गाडियों के लिए है. 

पास से क्या होगा फायदा 

यह वार्षिक पास सक्रियण की तारीख से एक साल या 200 यात्राओं तक वैध रहेगा, जो पहले पूरा हो. गडकरी ने इसे परेशानी मुक्त यात्रा की दिशा में बड़ा कदम बताया. यह पास केवल निजी वाहनों के लिए है. इससे बार-बार टोल भुगतान की झंझट खत्म होगी. गडकरी ने बताया कि पास के लिए आवेदन और नवीनीकरण का लिंक जल्द ही उपलब्ध होगा. यह लिंक राजमार्ग यात्रा ऐप पर मिलेगा. साथ ही, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) की वेबसाइटों पर भी यह सुविधा होगी. मंत्री ने कहा कि यह पास टोल प्लाजा पर प्रतीक्षा समय और भीड़ को कम करेगा. इससे टोल बूथ पर होने वाले विवाद भी घटेंगे. गडकरी ने जोर दिया कि यह नीति 60 किलोमीटर की दूरी वाले टोल प्लाजा की शिकायतों को भी हल करेगी. एक बार पास लेने के बाद यात्रियों को बार-बार भुगतान नहीं करना पड़ेगा.

तेज और सुगम यात्रा का मिलेगा अनुभव

इससे पहले मई 2025 में, लोक लेखा समिति (PAC) ने फास्टैग से जुड़ी समस्याओं पर चिंता जताई थी. समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि फास्टैग सही से काम नहीं कर रहे. कई टोल प्लाजा पर अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे हैं. सड़कों की गुणवत्ता भी एक बड़ा मुद्दा है. उन्होंने कहा कि समिति इन शिकायतों को गंभीरता से ले रही है. फास्टैग वार्षिक पास यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा. यह कदम न केवल समय बचाएगा, बल्कि टोल भुगतान को आसान बनाएगा. गडकरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि लाखों निजी वाहन मालिकों को तेज और सुगम यात्रा का अनुभव मिले. यह पास राजमार्ग यात्रा को और सुविधाजनक बनाएगा. यह नई नीति राजमार्ग यात्रा में क्रांति ला सकती है. यात्रियों को अब टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत कम पड़ेगी. फास्टैग की खामियों को दूर करने के लिए भी सरकार काम कर रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम सड़क यात्रा को और बेहतर बनाएगा.

सम्बंधित खबर

Recent News