menu-icon
The Bharatvarsh News

पुणे में इंद्रायणी नदी पर पैदल पुल ढहा, कई लोगों के फंसने की आशंका

देहू संत तुकाराम का पवित्र तीर्थस्थल है. रविवार को यहां पर्यटकों की भारी भीड़ थी. यह पुल नदी के दोनों किनारों को जोड़ता था. पर्यटक इस पुल का इस्तेमाल नदी पार करने और प्रकृति का आनंद लेने के लिए करते थे. हादसे ने सभी को झकझोर दिया.  

Calendar Last Updated : 15 June 2025, 04:56 PM IST
Share:

Indrayani River: पुणे के देहू क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दुखद घटना घटी. इंद्रायणी नदी पर बना पैदल यात्री पुल अचानक ढह गया. यह हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ. कई पर्यटक नदी की तेज धारा में बह गए. पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के मुताबिक इस हादसे में 15 लोगों के फंसने की उम्मीद जताई जा रही है.

देहू संत तुकाराम का पवित्र तीर्थस्थल है. रविवार को यहां पर्यटकों की भारी भीड़ थी. यह पुल दोनों किनारों को जोड़ता है. पर्यटक इस पुल पर खड़े होकर खुबसुरत नजारे का भी लुफ्त उठाते थे. 

बचाव अभियान में जुटी पुलिस 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुल अचानक ढह गया. लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला. कई पर्यटक पानी में गिर गए. नदी का तेज बहाव उन्हें बहा ले गया. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि घटना इतना जल्दी में हुए कि लोगों को उसके बारे में अंदाजा ही नहीं लग पाया. हालांकि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया. हालांकि स्थानिय लोगों और पुलिस की मदद से अभी तक 5 से 6 लोगों को बचा लिया गया है लेकिन अभी भी 10 से 15 लोगों के फंसे होने की उम्मीद जताई जा रही है. बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और गोताखोर बचाव में जुटे हैं. नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को भी सतर्क कर दिया गया है. टीमें दिन-रात फंसे लोगों को निकालने में लगी हैं.

प्रभावित परिवारों को सहायता का आश्वासन

पुल ढहने का सटीक कारण अभी पता नहीं चला है. प्रारंभिक जांच में बारिश के कारण संरचनात्मक कमजोरी की आशंका जताई जा रही है. हाल की बारिश ने पुल को नुकसान पहुंचाया हो सकता है. विस्तृत जांच जारी है. इस हादसे ने पर्यटक स्थलों पर बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं. कुंदमाला एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. यहां हर साल हजारों लोग आते हैं. ऐसे में पुलों और अन्य संरचनाओं का रखरखाव जरूरी है. अधिकारियों ने लोगों से नदी के किनारों से दूर रहने को कहा है. बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की गई है. बचाव अभियान अभी जारी है. फंसे लोगों की तलाश तेजी से हो रही है. पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. हादसे की पूरी जानकारी जल्द सामने आएगी.  

सम्बंधित खबर

Recent News