menu-icon
The Bharatvarsh News

Election 2024: लोकसभा चुनाव पर जी किशन रेड्डी का अहम बयान, कहा- बीजेपी किसी दल से नहीं करेगी गठबंधन

Election 2024: तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कल यानि शुक्रवार को बताया कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. उन्होंने ये बात भाजपा पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही.

Calendar Last Updated : 16 December 2023, 06:53 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • लोकसभा चुनाव पर जी किशन रेड्डी का अहम बयान,
  • बीजेपी किसी दल से नहीं करेगी गठबंधन

Election 2024: देश में अभी हाली में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए थे. जिसमें भाजपा ने 3 राज्य, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शानदार जीत हासिल की. वहीं तेलंगाना में कांग्रेस और मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट(जेडपीएम) पार्टी ने जीत हासिल की. तेलंगाना में कांग्रेस ने 119 सीटों में से 64 पर जीत दर्ज की. वहीं बीआरएस ने 38 बीजेपी ने 8 और एआईएमआईएम ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है.

भले ही तेलंगाना में भाजपा को उतनी सीटें नहीं मिल सकी जितने की उन्हें उम्मीद थी. 2019 के विधानसभा चुनाव में मिली एक सीट के मुकाबले इस पर बीजेपी ने 8 सीटें जीती है. राज्य में इस बार के प्रदर्शन के बाद से ही पार्टी में काफी उत्साह देखा जा रहा है. इस बीच पार्टी ने अहम फैसला लिया है. 

क्या बोले जी किशन रेड्डी?

तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कल यानि शुक्रवार को बताया कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. उन्होंने ये बात भाजपा पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ भी मौजूद थे.

गठबंधन करने की अटकलों पर रेड्डी ने रुख किया साफ 

इस बार तेलंगाना विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद ऐसी अटकलें थी कि भाजपा लोकसभा चुनाव के दौरान भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के साथ गठबंधन करेगी. मगर रेड्डी ने ऐसी सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. बता दें कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 9 सीटों पर जन सेना पार्टी को समर्थन दिया था. रेड्डी मे पार्टी कैडर को लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने के लिए कहा है और बीजेपी की जीत के बारे में भरोसा जताया है. 

इस दौरान रेड्डी ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और बीआरएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है. रेड्डी ने विधानसभा चुनावों के दौरान अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए कैडर को बधाई दी और उन्हें लोकसभा चुनावों तक लड़ाई की भावना बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया. 

भारत संकल्प यात्रा में भी शामिल हुए रेड्डी 

रेड्डी ने इसके बाद हैदराबाद में राज्य भाजपा कार्यालय  में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी  कार्यक्रम में भी शामिल हुए. इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास को तेलंगाना के लोगों तक पहुंचाना है.

सम्बंधित खबर

Recent News