Courtesy: Pinterest
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम के असर से उत्तर भारत समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली-NCR में भी बारिश की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-NCR, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम और सक्रिय मानसून के कारण इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं.
All India Weather warning for next 7 days
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 15, 2026
(i) Under the influence of Low Pressure Area over southeast Jharkhand & neighbourhood, isolated heavy to very heavy rainfall likely over Gangetic West Bengal, north Odisha and Jharkhand during next 4 days with isolated extremely heavy… pic.twitter.com/AFgdMKtKwQ
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. वाराणसी में गंगा के आसपास कई छोटे मंदिर पानी में डूब गए हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है. पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी हिस्सों तक कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है.
दिल्ली-NCR में पिछले कुछ समय से बारिश के बीच उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाई है. अब मौसम विभाग के अनुमान से राजधानी और आसपास के इलाकों में फिर बारिश की उम्मीद जगी है. रविवार को कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. बारिश होने पर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बना हुआ है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट है. पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मानसूनी सिस्टम सक्रिय है. भोपाल, रीवा, जबलपुर, शहडोल और कई अन्य इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम, मानसून ट्रफ और अलग-अलग हिस्सों में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं. अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश, गंगा के मैदानी क्षेत्रों और पश्चिमी हिमालयी इलाकों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.