menu-icon
The Bharatvarsh News

ट्रंप ने “Trump 2028” कैप पहनकर अमेरिकी राजनीति में मचाई हलचल

डोनाल्ड ट्रंप की ‘TRUMP 2028’ लिखी कैप वाली तस्वीर ने अमेरिकी राजनीति में 2028 को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है. उनके पुराने बयान और संविधान की सीमाओं के बीच तीसरे कार्यकाल की अटकलें फिर जोर पकड़ रही हैं.

Calendar Last Updated : 16 August 2026, 10:48 AM IST
Share:

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नई सोशल मीडिया पोस्ट ने 2028 को लेकर अमेरिकी राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. ट्रंप ‘TRUMP 2028’ लिखी कैप पहने नजर आए और तस्वीर के साथ ऐसा संदेश दिया, जिसने उनके संभावित तीसरे कार्यकाल की चर्चा को फिर हवा दे दी. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर दो तस्वीरें भी साझा कीं. पहली तस्वीर में ‘BIDEN’ लिखा हुआ है और उसके नीचे एक अमेरिकी नागरिक को जेल के पीछे दिखाया गया है. दूसरी तस्वीर में ‘PRESIDENT TRUMP’ लिखा है और अमेरिकी झंडों के साथ लोगों को विमान से लौटते हुए दिखाया गया है.  

इन तस्वीरों के जरिए ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और अपने कार्यकाल के बीच तुलना करने की कोशिश की. उनके पोस्ट को रूस में हिरासत में रहे अमेरिकी नागरिकों की वापसी के संदर्भ में देखा जा रहा है. संदेश के जरिए ट्रंप ने यह बताने की कोशिश की कि उनके कार्यकाल में ऐसे नागरिकों को वापस अमेरिका लाया जा रहा है.

‘TRUMP 2028’ वाली तस्वीर ने बढ़ाई अटकलें

इसके बाद ट्रंप ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह ‘TRUMP 2028’ लिखी कैप पहने दिखाई दिए. तस्वीर के साथ उन्होंने संकेत दिया कि 2028 में जीत उनकी होगी. इसके बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में उनके तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की संभावनाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई. हालांकि, अमेरिकी संविधान का 22वां संशोधन किसी व्यक्ति के दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति चुने जाने पर रोक लगाता है. ट्रंप 2016 और 2024 में राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके हैं. इसलिए मौजूदा नियमों के तहत उनका वर्तमान कार्यकाल दूसरा और अंतिम चुनावी कार्यकाल माना जाता है.

तीसरे कार्यकाल पर पहले भी दे चुके हैं बयान

ट्रंप पहले भी तीसरे कार्यकाल की संभावना पर बात कर चुके हैं. कुछ दिन पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि उन्हें तीसरा कार्यकाल पसंद आएगा, लेकिन इस संबंध में कानून काफी मजबूत है. उनके इस बयान के बाद यह चर्चा शुरू हुई थी कि क्या वह संवैधानिक व्यवस्था में बदलाव की कोशिश कर सकते हैं. अब ‘TRUMP 2028’ वाली तस्वीर ने इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है. हालांकि, मौजूदा संवैधानिक नियमों के रहते तीसरी बार चुनाव लड़ने का रास्ता साफ नहीं है.

सम्बंधित खबर

Recent News