menu-icon
The Bharatvarsh News

Gadar Box Office Collection: 22 साल बाद फिर पर्दे पर लौटी ‘गदर’, जानिए कितना कमा रही पैसा?

Gadar Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर-2 के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। जिससे पहले फिल्म मेकर्स ने 22 साल पहले 2001 में आई फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ को सभी सिनेमाघरों में दोबारा से री-रिलीज किया है। रिलीज करने से पहले मेकर्स […]

Calendar Last Updated : 14 June 2023, 06:17 PM IST
Share:

Gadar Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर-2 के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। जिससे पहले फिल्म मेकर्स ने 22 साल पहले 2001 में आई फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ को सभी सिनेमाघरों में दोबारा से री-रिलीज किया है। रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसके ग्राफिक्स को 4K में अपडेट किया है।

हैरानी की बात तो यह रही की इस फिल्म के सिनेमाघरों में री-रिलीज होने के बाद से इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। देखने से ऐसा लगता है की वाकई में यह फिल्म सिनेमाघरों में फिर से ‘गदर’ मचाने वाली है। प्रोड्यूसर्स की गदर फिल्म री-रिलीज करने का आईडिया काफी कारगर साबित हुआ है। इससे गदर-2 को काफी फायदा पहुंचने वाला है।

क्या रहा वीकेंड कलेक्शन?

आपको बता दें कि मेकर्स ने 22 साल पहले आई फिल्म ‘गदर’ एक प्रेम कथा’ को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया है। इस फिल्म को 9 जून 2023 में री-रिलीज किया गया था। जिसने 5 दिनों के अंदर-अंदर की शानदार कमाई कर ली है। इस फिल्म ने पहले दिन 30 लाख के कलेक्शन के साथ अपना खाता खोला। जिसके बाद दूसरे दिन 45 लाख, तीसरे दिन में 55 लाख रुपए की कमाल की। ओपनिंग डे वीकेंड की बात करें तो इस फिल्म ने 1.30 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन किया।

सम्बंधित खबर

Recent News