menu-icon
The Bharatvarsh News

दिल्ली-एनसीआर में लू का प्रकोप, तापमान 45 डिग्री के पार! जानें क्या कहता है IMD

IMD के अनुसार, सफदरजंग में 43.3 डिग्री, पालम में 44.3 डिग्री, लोदी रोड में 43.3 डिग्री, रिज में 44.9 डिग्री और आयानगर में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. मौसम विभाग ने आज मंगलवार के लिए लू की चेतावनी दी थी.

Calendar Last Updated : 10 June 2025, 10:53 AM IST
Share:

IMD Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर है. जिसकी वजह से लोग बेहद परेशान है, तापमान 40 डिग्री से भी पार हो चुका है. भारतीय मौसम विभाग ने अब मौसम को लेकर चेतावनी दी है. आईएमडी की ओर से कहा गया कि आज तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. 

IMD के अनुसार, सफदरजंग, पालम, लोदी रोड, रिज और आयानगर में तापमान 40  डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को लू की चेतावनी दी है.

मंगलवार और बुधवार का पूर्वानुमान

IMD ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में लू की स्थिति की भविष्यवाणी की है. बुधवार को भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है. गुरुवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद है. हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे और तेज हवाएं चल सकती हैं. इससे मौसम गर्म और उमस भरा हो सकता है. गुरुवार से 15 जून तक लू की स्थिति नहीं रहेगी. IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 20 जून से उत्तर भारत में दस्तक देगा. दिल्ली-एनसीआर में 25-30 जून के बीच बारिश की संभावना है. मानसून इस साल सामान्य से अधिक सक्रिय रहेगा. वर्तमान में मानसून दक्षिणी, पश्चिमी भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में आगे बढ़ रहा है.

उत्तर भारत में गर्मी की मार

पंजाब और हरियाणा में सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी देखी गई. हरियाणा के सिरसा में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. चंडीगढ़ में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे अधिक तापमान है. राजस्थान में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने चेतावनी दी कि राजस्थान में अगले कुछ दिन गर्म रहेंगे. IMD ने मंगलवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लू की भविष्यवाणी की है. बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में गर्म और आर्द्र मौसम रहेगा. रात में भी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी परेशान कर सकती है.

सम्बंधित खबर

Recent News