menu-icon
The Bharatvarsh News

मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट जारी, आम जीवन बुरी तरह प्रभावित

महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में लगातार हो रही बारिश की वजह से आम जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सड़क और रेलेव से लेकर हवाई यात्राएं करने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि मानसून को लेकर अभी मौसम विभाग की ओर से हाई अलर्ट जारी किया गया है.

Calendar Last Updated : 26 May 2025, 02:06 PM IST
Share:

Mumbai Rain: केरल में मानसून के आगमन के बाद मुंबई में भारी बारिश और आंधी ने रफ्तार पकड़ लिया. भारतीय मौसम विभाग द्वारा आज सुबह में येलो अलर्ट जारी किया था, हालांकि अब रेड अलर्ट में बदल दिया गया है. मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज लभगग अगले 4 घंटे में बिजली और तेज बारिश के आसार हैं. इसके साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 

लगातार बारिश ने मुंबई को जलमग्न कर दिया. मिल रही जानकारी के मुताबिक कुर्ला, सायन, दादर और परेल जैसे निचले इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया. कई इलाकों में आज सुबह वाहन जलभराव में फंसते दिखे. शक्कर पंचायत, सायन सर्कल, हिंदमाता और वर्ली जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर रही. बीएमसी सीसीटीवी के जरिए निगरानी कर रही है. 

परिवहन सेवाएं बाधित

भारी बारिश ने परिवहन को बुरी तरह प्रभावित किया. लगभग सभी लाइन की लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं. 250 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं. हालांकि, बीएमसी का कहना है कि रेलवे सेवाएं सामान्य हैं और लोकल ट्रेनें अब तय समय पर चल रही हैं. वहीं आज सुबह लगभग10 बजे नरीमन पॉइंट फायर स्टेशन पर 104 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो की सबसे ज्यादा था. इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई. पूर्वी उपनगरों में मानखुर्द और कलेक्टर कॉलोनी में 13-16 मिमी बारिश हुई. पश्चिमी उपनगरों में बांद्रा और खार डांडा में 29 मिमी बारिश दर्ज की गई. 

पेड़ गिरने की घटनाएं

तेज हवाओं और बारिश के कारण शहर में चार और पश्चिमी उपनगरों में पांच जगहों पर पेड़ गिरने की खबरें हैं. बीएमसी ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे और अन्य प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए. शिंदे ने बाढ़ प्रभावित सड़कों, पुलों और बिजली लाइनों पर विशेष ध्यान देने को कहा. मौसम विभाग ने रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है. मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी है. 

सम्बंधित खबर

Recent News