menu-icon
The Bharatvarsh News

बांग्लादेश के पास 2 चिकन नेक! मैप शेयर कर हिमंत सरमा ने दी चेतावनी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने बांग्लादेश को अप्रत्यक्ष रूप से चेतावनी दी है. उन्होंने पड़ोसी मुल्क को याद दिलाया है कि अगर भारत एक चिकन नेक को कुछ भी होता है तो बांग्लादेश का दो चिकन नेक अलग हो सकता है.

Calendar Last Updated : 26 May 2025, 10:17 AM IST
Share:

Himanta Biswa Sarma on Chicken Neck: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को बांग्लादेश पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारत के चिकन नेक कॉरिडोर को धमकी देने वाले बांग्लादेश को अपने दो कमजोर कॉरिडोर पर ध्यान देना चाहिए. सरमा ने एक्स पर लिखा कि बांग्लादेश के पास दो चिकन नेक हैं, जो भारत के सिलीगुड़ी कॉरिडोर से भी ज्यादा असुरक्षित हैं.

सरमा ने बताया कि पहला उत्तरी बांग्लादेश कॉरिडोर 80 किलोमीटर लंबा है. यह दक्षिण दिनाजपुर से गारो हिल्स तक है. इसका कोई भी व्यवधान रंगपुर डिवीजन को बांग्लादेश से अलग कर सकता है. दूसरा कॉरिडोर लगभग 28 किलोमीटर लंबा है, जिसे चटगांव कॉरिडोर कहा जाता है. 

भारत का चिकन नेक कॉरिडोर

भारत के लिए चिकन नेक कॉरिडोर, जिसे सिलीगुड़ी कॉरिडोर भी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है. यह लगभग 35 किलोमीटर का है जो पूर्वी राज्यों को पूरे भारत से जोड रखा है. सरमा ने कहा कि बांग्लादेश इस कॉरिडोर को बार-बार निशाना बनाता है. लेकिन बांग्लादेश को अपने कमजोर कॉरिडोर की चिंता करनी चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं सिर्फ भौगोलिक तथ्य बता रहा हूं.

सरमा की यह टिप्पणी बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के हालिया बयान के बाद आई. यूनुस ने चीन की यात्रा के दौरान भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र को भूमि से घिरा बताया. उन्होंने बांग्लादेश को इस क्षेत्र के लिए महासागर का संरक्षक कहा. सरमा ने इसे जवाब देते हुए बांग्लादेश को चेतावनी दी. उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से यह साफ कर दिया कि अगर बांग्लादेश हमारे चिकन नेक पर हमला करता है, तो हम उनके दोनों चिकन नेक पर जवाब देंगे.

भारत की सैन्य ताकत की याद

सरमा ने भारत की सैन्य ताकत का भी जिक्र किया. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया, जिसमें भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था. सरमा ने कहा कि बांग्लादेश को भारत पर हमला करने से पहले 14 बार सोचना होगा. उन्होंने चटगांव कॉरिडोर को पत्थर फेंकने की दूरी पर बताया. इसे भारत के  सिलीगुड़ी कॉरिडोर से भी छोटा बताया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन बांग्लादेश के लालमोनिरहाट में एक पुराने एयरबेस को पुनर्जनन में मदद कर रहा है. यह एयरबेस भारत के चिकन नेक से सिर्फ 100 किलोमीटर दूर है.

सम्बंधित खबर

Recent News