menu-icon
The Bharatvarsh News

‘राजा रघुवंशी के साथ 3 लोग…’, मेघालय हनीमून मर्डर केस मामले में गाइड ने कैसे खोला पोल

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने पुलिस की तारीफ की. उन्होंने एक्स पर लिखा कि मेघालय पुलिस ने सात दिनों में राजा हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की. तीन हमलावर इंदौर से पकड़े गए, और सोनम ने आत्मसमर्पण किया.

Calendar Last Updated : 09 June 2025, 10:44 AM IST
Share:

Raja Raghuvanshi murder case: मध्य प्रदेश के इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम का हनीमून मेघालय में त्रासदी में बदल गया. शिलांग से 50 किमी दूर सोहरा में लापता होने के बाद, राजा का शव 2 जून को वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला. 9 जून को सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने तीन कथित हमलावरों को भी गिरफ्तार किया है. 

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने पुलिस की तारीफ की. उन्होंने एक्स पर लिखा कि मेघालय पुलिस ने सात दिनों में राजा हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की. तीन हमलावर इंदौर से पकड़े गए, और सोनम ने आत्मसमर्पण किया. एक अन्य हमलावर की तलाश में अभियान जारी है. मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग ने बताया कि सोनम ने हत्यारों को किराए पर लिया था. दो आरोपियों को इंदौर और एक को यूपी से गिरफ्तार किया गया.

ट्रेकिंग गाइड ने दी अहम जानकारी

ट्रेकिंग गाइड ने पुलिस को बताया कि उसने 23 मई को राजा और सोनम को तीन अज्ञात लोगों के साथ देखा था. गाइड ने कहा कि राजा तीन लोगों के साथ आगे चल रहे थे, जबकि सोनम पीछे थी. उसने जोड़े से गाइड की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. इस जानकारी ने जांच को नई दिशा दी. पुलिस ने घाटी से एक टूटा हुआ मोबाइल, चाकू, सफेद शर्ट, दवा, फोन स्क्रीन का हिस्सा और स्मार्टवॉच बरामद की. चाकू को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया. जांचकर्ताओं ने बताया कि चाकू का हैंडल प्लास्टिक का था, जो मेघालय के पारंपरिक चाकुओं से अलग है. राजा की पहचान उनके दाहिने हाथ पर टैटू से हुई. कपल की किराए की स्कूटी सोहरारिम में मिली, जिसमें चाबी इग्निशन में थी.

विशेष जांच दल का गठन

पुलिस को हत्या की आशंका थी. इसकी जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाया गया. मेघालय पुलिस, एनडीआरएफ, अग्निशमन सेवाएं और स्थानीय स्वयंसेवकों ने तलाशी अभियान चलाया. ड्रोन की मदद से राजा का शव खोजा गया. सोनम का 17 दिन तक कोई सुराग नहीं मिला, जिसे पुलिस ने असामान्य बताया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी ने शिलांग का दौरा किया. उन्होंने जांच की प्रगति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री संगमा ने भी अभियान की निगरानी की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम ने हत्यारों के साथ साजिश रची थी. इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पर्यटक स्थलों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. पुलिस अब इस साजिश के पूरे तार जोड़ रही है.  

सम्बंधित खबर

Recent News