menu-icon
The Bharatvarsh News

NEET UG 2025 Result Declared: NEET UG 2025 परीक्षा परिणाम कैसे चेक करें, जानें पूरी प्रक्रिया

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 के परिणामों की घोषणा कर दी है. 4 मई 2025 को आयोजित इस राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.

Calendar Last Updated : 14 June 2025, 02:03 PM IST
Share:

NEET UG 2025 Result: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 के परिणामों की घोषणा कर दी है. 4 मई 2025 को आयोजित इस राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. इस परीक्षा में 22.7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था. परिणाम के साथ-साथ अंतिम उत्तर कुंजी और कट-ऑफ भी जारी किए गए हैं.

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार अपने नीट यूजी 2025 स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • "नीट यूजी 2025 रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना आवेदन नंबर के साथ जन्म तिथि और सुरक्षा पिन भी भरे. 
  • स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सहेज लें.

स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषय-वार अंक, कुल अंक, पर्सेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और क्वालिफाइंग स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी.

कट-ऑफ और काउंसलिंग प्रक्रिया

नीट यूजी 2025 की कट-ऑफ सामान्य वर्ग के लिए 50वें पर्सेंटाइल और SC/ST/OBC के लिए 40वें पर्सेंटाइल पर निर्धारित है. इस वर्ष परीक्षा का कठिनाई स्तर मध्यम बताया गया, जिसके कारण कट-ऑफ में मामूली बदलाव की उम्मीद है.

परिणाम घोषित होने के बाद, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) अखिल भारतीय कोटा (AIQ) के लिए काउंसलिंग शुरू करेगी, जबकि राज्य अपने 85% कोटा सीटों के लिए अलग से शेड्यूल जारी करेंगे. इस वर्ष राजस्थान के महेश कुमार ने 99.9999547 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है. मेरिट लिस्ट और टॉपर्स की सूची भी वेबसाइट पर उपलब्ध है.

सम्बंधित खबर

Recent News