menu-icon
The Bharatvarsh News

लखनऊ में IAS रिटार्ड के घर लूट, लुटेरों ने पत्नी का किया मर्डर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड आईएस के घर पर लूट हो गई. जिसमें लूट का विरोध करने पर पत्नी की हत्या कर दी गई.

Calendar Last Updated : 25 May 2024, 01:52 PM IST
Share:

Uttar Pradesh Crime:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. यहां पर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर दिनदहाड़े बदमाशों ने लूटपाट की है. लूट के समय विरोध करने वाले अधिकारी की पत्नी की फंदा लगाकर हत्या कर दी. लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. रायबरेली समेत कई जिलों में डीएम और इलाहाबाद में मंडलायुक्त रह चुके 71 साल रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डीएन दुबे लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 में रहते हैं.

रिटायर्ड आईएएस जब गोल्फ खेलकर वापस लौटे तो घर में सब सामान बिखरा हुआ था. वहीं उनकी पत्नी मोहिनी का शव फर्श पर पड़ा था. उनके गले में फंदा बंधा था. उन्होंने नेतत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. 

मामले की जांच जारी

रिटायर्ड आईएएस के घर लूट के मामले में वहां पहुंची फॉरेंसिक टीम और डॉग स्कवाड़ को बुलाया गया. इसके अलावा वहां के आसपास क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे की तलाशी ली जा रही है. पुलिस ने केस को दर्ज करके मामले का जांच करनी शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. आसपास के लोगों के पूछताथ की जा रही है. 

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News