menu-icon
The Bharatvarsh News

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, 100 से ज्यादा लोगों की मौत!

Ahmedabad Plane Crashed: गुजरात के अहमदाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. मेघानी नगर इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है. घटनास्थल से घने धुएं का गुबार उठता देखा गया.

Calendar Last Updated : 12 June 2025, 03:05 PM IST
Share:

Ahmedabad Plane Crashed: गुजरात के अहमदाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है. मेघानी नगर इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है. मिल रही जानकारी के मुताबिक यह विमान एयर इंडिया का था, जो की लंदन के लिए उड़ान भर रहा था. इस विमान में 242 यात्री के सवार होने की जानकारी मिल रही है. 

बिल्डिंग से टकराया विमान 

मिल रही जानकारी के मुताबिक विमान ने लगभग 1:30 बजे उड़ान भरी और उड़ान भरने के दो मिनट के अंदर एक बिल्डिंग से टकरा गई. दुर्घटना के बाद इलाके में काले धुएं के बादल छाने की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं. घटनास्थल पर सात दमकल मौजूद है. इस दुर्घटना में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की उम्मीद जताई जा रही है. 

केंद्रीय गृह मंत्री नेलिया जायजा

कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी विमान में सवार थे. हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.  विमान दुर्घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है., केंद्र सरकार द्वारा सहायता मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया गया है. 

नागरिक उड्डयन मंत्री ने दी जानकारी 

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस हादसे को लेकर कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हैं. नायडू ने कहा कि हम हाई अलर्ट पर हैं. उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि सभी इमरजेंसी एजेंसीयों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि बचाव दल तैनात है और बचाव के पूरे प्रयास किए जा रहै है. घटनास्थल पर चिकित्सा सहायता और राहत सहायता की पूरी टीम पहुंच चुकी है. उन्होंने इस दुर्घटना में घायल हुए और मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. 

सम्बंधित खबर

Recent News