menu-icon
The Bharatvarsh News

रसोई में बढ़ी इंडक्शन की मांग, अमेजन-फ्लिपकार्ट पर 20 गुना उछाल; ब्लिंकइट पर आउट ऑफ स्टॉक

इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत की रसोई पर पड़ रहा है. युद्ध के दौरान अब भारत में एलपीजी सिलेंडर को लेकर चिंताएं तेज हो गई हैं.

Calendar Last Updated : 12 March 2026, 08:49 AM IST
Share:

नई दिल्ली: भारत के कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंताएं तेज हो गई हैं. अमेरिका ईरान और ईराक में जारी युद्ध के कारण भारत में भी कई समस्या का सामना करना पड़ रहा है. देश के कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर बढ़ती चिंताओं का असर अब रसोई उपकरणों के बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है.

गैस की आपूर्ति को लेकर आशंकाओं के बीच लोग तेजी से इसका कोई वैकल्पिक विकल्प तलाश रहे हैं, जिसके कारण अब इंडक्शन की मांग अचानक से बढ़ गई है. हालात ऐसे बन गए हैं कि कई प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों पर इंडक्शन कुकटॉप के कई मॉडल स्टॉक से बाहर हो चुके हैं.

आउट ऑफ स्टोक हो रहे इंडक्शन

ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों के हालिया आकलन से पता चलता है कि अमेज़न, फ्लिपकार्ट और ब्लिंकइट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों पर इन उपकरणों की उपलब्धता तेजी से घट रही है. कुछ ब्रांडों को छोड़कर अधिकांश इंडक्शन कुकटॉप फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं. मांग में अचानक आई इस तेजी ने बाजार में आपूर्ति पर दबाव बढ़ा दिया है.

ब्लिंकइट पर लगभग सभी इंडक्शन कुकटॉप मॉडल आउट ऑफ स्टॉक दिख रहे हैं. जबकि एमेजॉन पर केवल कुछ ब्रांड जैसे केंट रो सिस्टम (Kent RO Systems) और उषा इंटरनेशनल के प्रोडक्ट ही मौजूद थे.

एलपीजी सिलेंडर को लेकर बढ़ी चिंता

कई शहरों से ऐसी खबरें सामने आई हैं जहां एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. सरकार ने व्यावसायिक एलपीजी बुकिंग सीमित कर दी है और घरेलू आपूर्ति को प्राथमिकता दे रही है, जिसके चलते कई परिवार खाना पकाने के वैकल्पिक तरीकों जैसे इंडक्शन कुकटॉप का सहारा ले रहे हैं.

सरकार का आश्वासन

हालांकि, सरकार ने आश्वासन दिया है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि बुकिंग के लगभग ढाई दिन के भीतर एलपीजी सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोगों से घबराहट न करने का आग्रह किया. सरकारी आश्वासन के बावजूद बढ़ती मांग ने बाजार में दबाव बढ़ा दिया है, जिसके चलते मार्केट में इंडक्शन की कमी हो रही है. 

सम्बंधित खबर

Recent News