menu-icon
The Bharatvarsh News

जयपुर: Arvind Kejriwal और CM Mann के काफिले पर हमला, AAP ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

जयपुर: श्री गंगानगर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख़्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर हमला होने की खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में केजरीवाल और भगवंत मान के काफिले पर हमला यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है। लाठी डंडो […]

Calendar Last Updated : 18 June 2023, 05:55 PM IST
Share:

जयपुर: श्री गंगानगर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख़्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर हमला होने की खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में केजरीवाल और भगवंत मान के काफिले पर हमला यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है। लाठी डंडो से सीएम केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के काफिले पर हमला करने का आरोप है।

जयपुर के श्री गंगानगर जिले में आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दिल्ली के विकास की बाते राजस्थान के लोगों को बताई।केजरीवाल ने बताया कि उनकी सरकार लोगों को मुफ्त में बिजली और पानी देने का काम कर रही हैं। इस तरह पंजाब में भी आप पार्टी लोगों के लिए तरह-तरह की योजनाएं शुरू कर रही है। जिससे पंजाब के नागरिक काफी खुश है।

राजस्थान में AAP लड़ेगी विधानसभा का चुनाव

2023 के अंत में राजस्थान में विधानसभा के चुनाव होना हैं। आम आदमी पार्टी भी विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। इसके लिए पार्टी ने अभी से उम्मीदवार खोजना शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव के चलते ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री गंगानगर जिले का दौरा किया है।

सम्बंधित खबर

Recent News