menu-icon
The Bharatvarsh News

जजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

Lok Sabha Election 2024: जजपा की और से लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा की सीटों पर आपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. इसके साथ ही एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी की घोषणा की है.

Calendar Last Updated : 29 April 2024, 11:04 PM IST
Share:

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दो चरण बीत जाने के बाद राजनीतिक पार्टियों के बीच हलचल और तेज हो गई है. इस बीच  जननायक जनता पार्टी (JJP) ने आज ( 29 अप्रैल) आम चुनाव के लिए हरियाणा की सीटों पर आपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. इसके साथ ही एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी  प्रत्याशी की घोषणा की है. बता दें कि इससे पहले भी जेजेपी 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था. ऐसे में अब हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट पर जजपा ने अपने उम्मीदवारों को टिकट दे दिया है. 

इन 5 नेताओं को दिया टिकट 

जजपा द्वारा आज  हरियाणा की पांच लोकसभा सीटों पर जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया उसमें पार्टी ने  अपनी युवा इकाई के प्रदेश प्रमुख रवींद्र सांगवान को रोहतक से उम्मीदवार बनाया है. वहीं अंबाला से किरन पुनिया, कुरूक्षेत्र से पाला राम सैनी, करनाल से देवेंद्र कादियान और सोनीपत से भूपेंद्र मलिक को टिकट दिया है. बता दें, इससे पहले जजपा ने अपनी पहली लिस्ट में  हरियाणा की सिरसा, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से उम्मीदवार उतारे थे. 

इस विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव

लोकसभा चुनाव के अलावा हरियाणा की एक विधानसभा सीट करनाल पर भी उपचुनाव होना है. जजपा ने यहां से  राजेंद्र मदान को उम्मीदवार बनाया है. हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट पर भी 25 मई को लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा उपचुनाव भी होगा. बता दें, कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के इस सीट से इस्तीफे के बाद यहां पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है. दरअसल, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपना इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद सैनी को हरियाणा का सीएम बनाया गया है.

सम्बंधित खबर

Recent News