menu-icon
The Bharatvarsh News

20 साल से इंतजार... शादी में फारूक अब्दुल्ला पर पॉइंट-ब्लैंक फायरिंग, बाल-बाल बचे 88 साल के नेता

बुधवार को जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को एक शादी समारोह में गोली मारने की कोशिश की गई. पुलिस की तत्परता से हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Calendar Last Updated : 12 March 2026, 08:08 AM IST
Share:

नई दिल्ली: बुधवार को जम्मू कश्मीर से हैरान करने वाली वारदात सामने आई जिसने सबको हिलाकर रख दिया. बुधवार को जम्मू में एक शादी समारोह में पूर्व जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को गोली मारने की कोशिश करते हुए एक शख्स कैमरे में कैद हुआ.

कथित तौर पर हुई इस घटना से सुरक्षाकर्मियों की तत्परता के कारण यह हमला नाकाम हो गया और 88 वर्षीय नेता सुरक्षित बच गए. घटना के बाद आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.

20 सालों से बना रहा था फारूक अब्दुल्ला के हत्या की योजना

पुलिस द्वारा हुई पूछताछ में हमलावर की पहचान जम्मू के रहने वाले 63 वर्षीय कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है. उसने पूछताछ में दावा किया कि वह पिछले करीब 20 सालों से फारूक अब्बुल्ला की हत्या करने की योजना बना रहा था. हालांकि पुलिस ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है और शुरुआती जांच में किसी आतंकी संगठन की भागेदारी से भी इनकार किया गया है.

आरोपी का दावा 

पुलिस के मुताबिक जमवाल ने बताया कि उसने जिस हथियार का इस्तेमाल किया, वह उसकी लाइसेंसी बंदूक थी. आरोपी जम्मू के पुराने इलाके में कुछ दुकानों का मालिक है और उन्हीं से मिलने वाले किराए से अपना गुजारा करता है. पूछताछ के दौरान उसने कहा कि उसे लंबे समय से मौका तलाश रहा था और उस दिन उसे लगा कि उसका मकसद पूरा हो सकता है, लेकिन किस्मत से अब्दुल्ला बच गए.

नशे की हालत में था हमलावर

अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था. जब उसे पकड़ा गया तो वहां मौजूद कुछ लोगों और नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई भी कर दी. पुलिस ने उसके पास से पिस्तौल जब्त कर ली है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.

सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम

घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को पीछे से आकर अब्दुल्ला के बेहद करीब बंदूक तानते हुए देखा गया. हालांकि इससे पहले कि वह कोई बड़ा नुकसान पहुंचा पाता, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे काबू में कर लिया. यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित होटल रॉयल पार्क में हुई.

सम्बंधित खबर

Recent News