menu-icon
The Bharatvarsh News

Karan Deol Marriage Photos: करण देओल ने साझा की शादी की तस्वीरें, पहली पत्नी संग दिखे धर्मेंद्र, नहीं आईं हेमा

Karan Deol Marriage Photos:  सनी देओल के बेटे करण देओल ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड दृशा से शादी कर ली। उन्होंने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से शादी की तस्वीरों को पोस्ट किया। करण ने जैसे ही तस्वीरें साझा की लोग देखने लगे कि उनकी शादी में कौन-कौन शामिल हुआ और कौन नहीं। […]

Calendar Last Updated : 21 June 2023, 04:23 PM IST
Share:

Karan Deol Marriage Photos:  सनी देओल के बेटे करण देओल ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड दृशा से शादी कर ली। उन्होंने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से शादी की तस्वीरों को पोस्ट किया। करण ने जैसे ही तस्वीरें साझा की लोग देखने लगे कि उनकी शादी में कौन-कौन शामिल हुआ और कौन नहीं। चर्चा तब बढ़ गई जब तस्वीरों में हेमा मालिनी नजर नहीं आईं। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर तस्वीरों में धर्मेंद्र के साथ हंसती खिलखिलाती नजर आ रही हैं।

तस्वीरें इसलिए भी बेहद खास हैं क्योंकि तस्वीरों में धर्मेंद्र पहली पत्नी के साथ दिख रहे हैं और सनी देओल की पत्नी पूजा भी नजर आ रही है। ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है जब पूरा देओल परिवार एक साथ नजर आता हो। सनी देओल की पत्नी पूजा को तो शायद ही लोगों ने देखा हो।

करण की शादी पर बुआ ईशा देओल ने भी कपल को बधाई दी। हालांकि ईशा देओल की शादी में सनी और बॉबी शामिल नहीं हुए थे। अब सनी देओल के बेटे यानी हेमा मालिनी अपने पोते की शादी में शामिल नहीं हुईं।

करण- दृशा ने मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था। इस रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आमिर खान, अनुपम खेर, सोनू निगम, सुनील शेट्टी और कपिल शर्मा जैसे बड़े सितारे शामिल हुए।

सम्बंधित खबर

Recent News