menu-icon
The Bharatvarsh News

Patna: विपक्ष की बैठक में शामिल होने पहुंचे केजरीवाल और मान

Patna: बिहार के पटना में होने वाली विपक्ष की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंच गए हैं। दोनों पटना एयरपोर्ट से सीधे तख्त साहिब हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और […]

Calendar Last Updated : 22 June 2023, 08:05 PM IST
Share:

Patna: बिहार के पटना में होने वाली विपक्ष की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंच गए हैं। दोनों पटना एयरपोर्ट से सीधे तख्त साहिब हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की गुरुद्वारा माथा टेकने जाने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए।

पटना में होने वाली विपक्ष की बैठक को मद्देनजर रखते हुए तमाम नेता वहां पहुंच रहे हैं। कल की बैठक में भाजपा के खिलाफ प्लान तैयार किया जाएगा। इस बैठक में 17 राज्यों के बड़े नेता शिरकत करने वाले हैं।

आने वाले समय में ये तस्वीर साफ होगी की मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष का फॉरमूला कैसा होगा। विपक्ष की इस महाबैठक से महागठबंधन का कैसा स्वरूप तैयार होगा। महागठबंधन में किसकी क्या भूमिका होगी ये आने वाले समय में साप हो जाएगा।

सम्बंधित खबर

Recent News