menu-icon
The Bharatvarsh News

Ludhiana Blast: पंजाब के लुधियाना कोर्ट परिसर में धमाका, कांच की बोतल से हुआ विस्फोट

Ludhiana Blast: पंजाब के लुधियाना कोर्ट परिसर में अचानक से धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई। कैंपस में हुए धमाके से इमारत के शीशे टूट गए। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। धमाका कोर्ट परिसर के माल गोदाम में हुआ जहां सफाई का काम चल रहा था। #WATCH पंजाब: […]

Calendar Last Updated : 08 June 2023, 06:06 PM IST
Share:

Ludhiana Blast: पंजाब के लुधियाना कोर्ट परिसर में अचानक से धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई। कैंपस में हुए धमाके से इमारत के शीशे टूट गए। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। धमाका कोर्ट परिसर के माल गोदाम में हुआ जहां सफाई का काम चल रहा था।

कांच की बोतल में हुआ विस्फोट

माल गोदाम परिसर में सफाई के दौरान कूड़े को जलाया जा रहा था जिसमें कांच की बोतल पड़ी थी। आग में कांच की बोतल पड़ी होने से उसका तापमान बढ़ गया जिसके कारण उसमें विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज से परिसर के शीशे टूट गए। अचानक से हुए इस धमाके के कारण लोग घबरा गए और वहाँ अफरा तफरी मच गई।

जांच में नहीं मिला कोई गंभीर कारण

एहतियात के तौर पर विस्फोट के बाद परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया हालांकि इस सर्च ऑपरेशन से कुछ भी सामने नहीं आया। दरअसल दिसंबर 2021 में भी लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम धमाका हुआ था जो की एक साजिश थी और उसी को मद्देनजर रखते हुए इस धमाके को गंभीरता से लिया गया और इसकी जांच की गई।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News