menu-icon
The Bharatvarsh News

लुफ्थांसा विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी! हैदराबाद में लैंडिंग के बजाए वापस लौटा फ्रैंकफर्ट

लुफ्थांसा एयरलाइन की फ्लाइट जो फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद की ओर आ रही थी उसे बम की धमकी मिलने की वजह से वापस फ्रैंकफर्ट लौटना पड़ा. यह फ्लाइट आज सुबह यानी सोमवार को हैदराबाद में लौटने वीली थी, लेकिन हैदराबाद में इसे उतरने की इजाजत नहीं मिली, जिसकी वजह से इसे लौटना पड़ा.

Calendar Last Updated : 16 June 2025, 10:39 AM IST
Share:

Lufthansa Bomb Threat: फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा एयरलाइन की विमान संख्या एलएच752 को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली. जिसके कारण लैंडिंग क्लीयरेंस नहीं मिला और विमान को यू-टर्न लेकर जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा. इसे फ्लाइट को सोमवार की सुबह हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचना था. 

विमान के वापस लौटने के बाद लुफ्थांसा एयरलाइंस की ओर से कहा गया कि हमें हैदराबाद में उतरने की अनुमति नहीं मिली थी और इसीलिए विमान ने यू-टर्न लिया और वापस लौट आया. हैदराबाद एयरपोर्ट के अधिकारी ने भी नाम ना बताने के शर्त पर बताया कि विमान को बम की धमकी तब मिली थी जब विमान भारतीय हवाई क्षेत्र से बाहर था. जिसकी वजह से विमान को भारत के क्षेत्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई और विमान अपने मूल स्थान पर वापस लौट आया. 

अधिकारी ने बताया क्यों वापस लौटा विमान 

विमान के वापस लौटने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. एयरलाइन का मानना है कि विमान को लैंडिंग क्लीयरेंस की वजह से इजाजत नहीं मिली, हालांकि भारतीय एयरपोर्ट अधिकारियों ने इसके पीछे बम मिलने की धमकी को जिम्मेदार ठहराया है. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर विमान को भारतीय क्षेत्र में घुसने से पहले ही क्यों रोक दिया गया. हालांकि एयरलाइन से मिली जानकारी के मुताबिक इस खतरे की जानकारी विमान में सवार किसी भी यात्री को तुरंत नहीं दी गई थी. यह नहीं बताया गया कि विमान वापस जर्मनी लौट रहा है और किस वजह से लौट रहा है. हालांकि यह घटना अहमदाबाद विमान हादसे के कुछ दिनों के बाद ही घटा है. जिसमें यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरी रखा गया. 

हवाई यात्रा सुरक्षा पर उठ रहे सवाल 

विमान यात्रा को लेकर भारत में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. 13 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई. जिसकी वजह से एयरलाइन और विमान यात्रा अधिकारियों पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. इसके अलावा कुछ दिनों पहले थाईलैंड के फुकेट से नई दिल्ली की ओर आ रही फ्लाइट एआई 379 को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के तुरंत बाद ही उसे एक द्वीप पर इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया था. बार-बार इंटरनेशनल फ्लाइट को मिल रही धमकी की वजह से सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई है. वहीं भारत में फर्जी ईमेल और कॉल से धमकी देने का सिलसिला कई दिनों से चल रहा है. कई सारी जांच भी की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी अभी तक यह पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर ये धमकियां कौन और किस वजह से दे रहे हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News