menu-icon
The Bharatvarsh News

संदेशखाली विवाद के बीच PM मोदी से मिली CM ममता बनर्जी, जाने किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

PM Modi Meets CM Mamata Banerjee: इस दौरान बैठक के बाद ममता बनर्जी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से उनकी यह मीटिंग प्रोटोकॉल मीटिंग थी और इस दौरान कोई सियासी बातचीत नहीं हुई.

Calendar Last Updated : 01 March 2024, 08:27 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • संदेशखाली विवाद के बीच PM मोदी से मिली CM ममता बनर्जी

PM Modi Meets CM Mamata Banerjee: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (1 मार्च) अपने बंगाल दौरे के दौरान आरामबाग में 7,200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित कर संदेशखाली घटना का जिक्र कर ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि टीएमसी ने संदेशखाली में बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार कर दी.

इस बीच जनसभा के बाद सीएम ममता बनर्जी और पीएम मोदी के बीच कोलकाता स्थित राजभवन में मुलाकात हुई. बैठक के बाद ममता बनर्जी जब राजभवन से बाहर निकलीं और उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से उनकी यह मीटिंग प्रोटोकॉल मीटिंग थी और इस दौरान कोई सियासी बातचीत नहीं हुई. 

रात्रि वास के लिए राजभवन पहुंचे थे पीएम 

पीएम मोदी जनसभा के बाद शाम के समय रात्रि वास के लिए राजभवन कोलकाता पहुंचे. इस दौरान सीएम ममता बनर्जी भी उनसे मिलने भवन जा पहुंची. दोनों के बीच हुई इस मुलाकात को लेकर दावा किया जा रहा था कि 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना और आवास योजना सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं का फंड रिलीज करने की मांग सीएम ममता बनर्जी पीएम मोदी के सामने उठा सकती हैं.

बता दें, कि लगभग एक घंटे तक पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बाद  शाम 6:40 बजे के करीब सीएम ममता राजभवन से बाहर निकलीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बैठक में कोई सियासी बातचीत नहीं हुई. ये सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात थी.सीएम ने कहा कि जब राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री आते हैं तो उनसे मुलाकात करना हमारा दायित्व बनता है.

शाहजहां शेख को लेकर क्या बोलीं ममता?

इस दौरान शाहजहां को बचाने के पीएम मोदी के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर ममता बनर्जी  ने कहा कि कोई कुछ भी करेगा तो पार्टी उसका संज्ञान लेगी. हम किसी के लिए भी बायस्ड नहीं है. बता दें, कि आज आरामबाग में जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने आरोप लगाया था कि संदेशखाली के आरोपी तृणमूल नेता को बचाने के लिए ममता बनर्जी और बंगाल सरकार ने पूरी ताकत लगा दी थी. हालांकि PM मोदी ने शाहजहां का नाम नहीं लिया था.

सम्बंधित खबर

Recent News