menu-icon
The Bharatvarsh News

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की 66 उड़ानें रद्द, तकनीकी समस्याओं की चल रही जांच

DGCA के अनुसार कंपनी के 33 ड्रीमलाइनरों में से 24 ने मंगलवार तक ये जांच कर ली है. DGCA ने एक बयान में कहा कि आज 2 अतिरिक्त विमानों की जांच पूरी करने की योजना है, जबकि कल 1 और विमान की जांच की जाएगी. शेष 6 विमानों में 2 विमान शामिल हैं, जो वर्तमान में दिल्ली में AOG हैं.

Calendar Last Updated : 18 June 2025, 12:17 PM IST
Share:

Air India: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से लगाातर कई उड़ाने रद्द की गई है. हालांकि इन्हें रद्द करने के पीछे कई कारण बताए गए हैं. लेकिन हादसे में 270 लोगों की मौत के बाद हर एक विमान की जांच की जा रही है. 

DGCA की ओर से इस बात की जानकारी देते हुए कहा गया कि 12 जून के बाद से अबतक 60 ज्यादा उड़ाने कैंसल की गई. एयरलाइन ने 12 जून को 90 वाइड-बॉडी उड़ानें भड़ी जिनमें से 50 विमानें 787 की थीं. इनमें से छह रद्द कर दी गईं, जिनमें पांच ड्रीमलाइनर शामिल हैं. इस तरह के रद्दीकरण एयरलाइन के लिए कोई नई बात नहीं है.

अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक

संसद में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, सितंबर तक के आंकड़ों के आधार पर, 2024 में तकनीकी या परिचालन कारणों से एयर इंडिया ने औसतन प्रतिदिन लगभग चार रद्दीकरण किए. एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ DGCA ने मंगलवार को खास बैठक की. इस दौरान कहा कि एयरलाइनें वर्तमान में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में प्रतिदिन एक हजार से अधिक उड़ानें संचालित कर रही हैं. अहमदाबाद हादसे के बाद ड्रीमलाइनर अपने सभी विमानों की जांच कर रही है. वहीं भारत, अमेरिका और यूके के एक्सपर्ट इंजन बनाने वाली कंपनी की जांच कर रहे हैं. 

DGCA ने बताया डिटेल्स 

DGCA के अनुसार कंपनी के 33 ड्रीमलाइनरों में से 24 ने मंगलवार तक ये जांच कर ली है. DGCA ने एक बयान में कहा कि आज 2 अतिरिक्त विमानों की जांच पूरी करने की योजना है, जबकि कल 1 और विमान की जांच की जाएगी. इलके अलावा बचे 6 विमानों में 2 विमान दिल्ली में AOG हैं. एओजी का मतलब है जमीन पर विमान, जेट जो अस्थायी रूप से उपयोग में नहीं हैं, जो रखरखाव कार्य के कारण हो सकते हैं. हालांकि लगातार कैंसल हो रहे फ्लाइट की वजह से एयरलाइन अपने यात्रियों को होटल और आवास की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. इसके अलावा टिकट कैंसल या मुफ्त पुनर्निर्धारण की भी सुविधा हो रही है. हालांकि हवाई यात्रा और हवाई सुरक्षा को लेकर यात्रियों की चिंता बढ़ गई है. लेकिन फिर भी जरुरत के कारण लोग सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News