menu-icon
The Bharatvarsh News

मेघालय मर्डर केस से जुड़ा एक नया नाम, कौन है जितेंद्र रघुवंशी?

Meghalaya Murder Case: सोनम के भाई गोविंद ने बताया कि जितेंद्र उनका चचेरा भाई है और उनके पारिवारिक व्यवसाय में जूनियर कर्मचारी है. उन्होंने कहा कि जितेंद्र के खाते में हमारे कारोबारी पैसे थे, जो रोजमर्रा के खर्च के लिए इस्तेमाल होते थे.

Calendar Last Updated : 12 June 2025, 10:07 AM IST
Share:

Meghalaya Murder Case: मेघालय हनीमून मर्डर केस में एक नया नाम जुड़ा है. इस मामले में जितेंद्र रघुवंशी का नाम सामने आया है. मेघालय पुलिस के मुताबिक, सोनम रघुवंशी ने जितेंद्र के बैंक खाते का इस्तेमाल अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के लिए सुपारी देने में किया. 

सोनम के भाई गोविंद ने बताया कि जितेंद्र उनका चचेरा भाई है और उनके पारिवारिक व्यवसाय में जूनियर कर्मचारी है. उन्होंने कहा कि जितेंद्र के खाते में हमारे कारोबारी पैसे थे, जो रोजमर्रा के खर्च के लिए इस्तेमाल होते थे.

हवाला लेन-देन का शक

मेघालय पुलिस ने अबतक इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें सोनम रघुवंशी, उनका कथित प्रेमी राज कुशवाह, और तीन अन्य शामिल हैं. सभी आरोपियों को बुधवार को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि सोनम ने राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी. जितेंद्र का नाम सामने आने के बाद हवाला लेन-देन का शक गहरा गया है. पुलिस ने सोनम के परिवार के कारोबार की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, गोविंद ने हवाला के आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि यह सब झूठी कहानियां हैं. हमारा हवाला से कोई लेना-देना नहीं है. गोविंद ने बताया कि जितेंद्र गोदाम में लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता है और उसके खाते का इस्तेमाल सामान्य कारोबारी लेन-देन के लिए होता था.

सोनम के भाई ने मांगी माफी

गोविंद ने मंगलवार को इंदौर में राजा के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने शोकाकुल परिवार से माफी मांगी और कहा कि वह अपनी बहन सोनम की हरकतों से शर्मिंदा हैं. गोविंद ने बताया कि गाजीपुर में मैंने सोनम से दो मिनट बात की. उसकी प्रतिक्रिया से मुझे यकीन हो गया कि उसने यह अपराध किया है. उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार अब सोनम से सारे रिश्ते तोड़ चुका है और वह राजा के परिवार के साथ न्याय की लड़ाई में खड़े हैं. पुलिस ने बताया कि सोनम और राजा ने सोहरा के एक होमस्टे में अपना सूटकेस छोड़ा था. उसमें मिला मंगलसूत्र और अंगूठी इस केस को सुलझाने में अहम सुराग बने. मेघालय के डीजीपी एल. नोंग्रांग ने कहा कि एक स्थानीय गाइड की गवाही ने भी जांच में मदद की. पुलिस ने सोनम को 9 जून को गाजीपुर से गिरफ्तार किया था. 

सम्बंधित खबर

Recent News