menu-icon
The Bharatvarsh News

MP BJP Candidates List: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 5वीं लिस्ट, 92 उम्मीदवारों में कई चौंकाने वाले नाम

MP BJP Candidates List: देश के पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. ऐसे में सभी पार्टियां राज्यों में अपने-अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही है. इस बीच आज भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी की है. बीजेपी ने इसमें 92 प्रत्याशियों के […]

Calendar Last Updated : 21 October 2023, 06:44 PM IST
Share:

MP BJP Candidates List: देश के पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. ऐसे में सभी पार्टियां राज्यों में अपने-अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही है. इस बीच आज भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी की है. बीजेपी ने इसमें 92 प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान कर दिया है.

बीजेपी ने मध्य प्रदेश के लिए जारी प्रत्याशियों की लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम घोषित किए हैं. भाजपा ने शिवपुरी विधानसभा सीट से यशोधरा राजे सिंधिया को टिकट न  देकर उनकी जगह देवेंद्र जैन को चुनावी मैदान में उतारा है. हालांकि यशोधरा ने पहले ही उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा थी कि, वो इस बार चुनाव नहीं लड़ेगी.

जिसके बाद से अनुमान लगाया जा रहा था कि, इस क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया जाएगा हालांकि बीजेपी की उम्मीदवारों की लिस्ट इन सभी अनुमानों से परे और चौकाने वाले हैं. वहीं शिवपुरी से भाजपा ने सिंधिया को टिकट न देकर देवेंद्र जैन को अपना प्रत्याशी बनाया है.

आपको बता दें कि,  बीजेपी 228 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है. वहीं अब दो सीटें ऐसी हैं जहां पर बीजेपी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना अभी बाकी है.

सम्बंधित खबर

Recent News