menu-icon
The Bharatvarsh News

Tiku Weds Sheru Review: नवाजुद्दीन सिद्दीकी-अवनीत कौर की जोड़ी हुई हिट, रोमांस, ड्रामा और भी बहुत कुछ…

Tiku Weds Sheru Review: आखिरकार इंतज़ार ख़त्म हुआ! बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) की फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर रिलीज हो गई है। यह फिल्म काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। इसका सबसे प्रमुख कारण था कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने […]

Calendar Last Updated : 23 June 2023, 02:00 PM IST
Share:

Tiku Weds Sheru Review: आखिरकार इंतज़ार ख़त्म हुआ! बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) की फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर रिलीज हो गई है। यह फिल्म काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। इसका सबसे प्रमुख कारण था कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने से 28 साल छोटी एक्ट्रेस अवनीत कौर को किस करते है। यह मूवी रोमांस, ड्रामा से भरपूर है। रिलीज होने के साथ ही नवाजुद्दीन और अवनीत की फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ छा गई है।

अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की नई पेशकश में टीकू वेड्स शेरू (Tiku Weds Sheru) जो रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में हम आपको दो अलौकिक व्यक्तियों को देखते हैं, जिनके सपने दुनिया के समानांतर रहते हैं, जो संघर्षों और अन्याय से भरे हुए है, लेकिन अंत एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं।

इस फिल्म को एक रोमांटिक कॉमेडी के रूप में पेश किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि किसी व्यक्ति को अपने सपने में सफल होने के लिए हर दिन कितनी मेहनत से गुजरना पड़ता है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इस मूवी में भी उन्होंने शानदार अदाकारी की है। फिल्म में उनकी और अवनीत की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शायद इसी कारण से ‘टीकू वेड्स शेरू’ लगातार ट्विटर पर ट्रेंड करती हुई नजर आ रही हैं।

बता दें कि साई कबीर श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित ‘टीकू वेड्स शेरू’ कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की डेब्यू प्रोडक्शन वेंचर हैं। इसलिए कंगना रनौत भी इस फिल्म का प्रमोशन जोरों शोरो से कर रही थीं।

सम्बंधित खबर

Recent News