menu-icon
The Bharatvarsh News

Nobel Prize 2023: 77 वर्षीय अमेरिकी प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन ने अर्थशास्त्र 2023 का नोबेल जीता

Nobel Prize 2023: हवॉर्ड की प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन का लेबर मार्केट में महिलाओं के योगदान को देखते हुए रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार को उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया. आपको बता दें कि, प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन वर्षों से महिलाओं की कमाई और लेबर मार्केट में उनकी भागीदारी का पहला व्यापक ब्यौरा मुहैया […]

Calendar Last Updated : 09 October 2023, 06:34 PM IST
Share:

Nobel Prize 2023: हवॉर्ड की प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन का लेबर मार्केट में महिलाओं के योगदान को देखते हुए रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार को उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया. आपको बता दें कि, प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन वर्षों से महिलाओं की कमाई और लेबर मार्केट में उनकी भागीदारी का पहला व्यापक ब्यौरा मुहैया कराने का काम किया है. गौरतलब है कि, क्लाउडिया के रिसर्च से ही जानकारी मिली की, ग्लोबल मार्केट में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम है और जब वे काम करती हैं तो पुरुषों की तुलना में कमा कमाती हैं.

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार को अपना बयान जारी करते हुए कहा कि, अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार 2023 में  77 वर्षीय क्लाउडिया गोल्डिन को “महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में हमारी समझ को उन्नत करने के लिए” प्रदान किया गया. इस साल के पुरस्कार के एकमात्र विजेता के रूप में गोल्डिन को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर या लगभग 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे.

कौन है क्लाउडिया गोल्डिन-

क्लाउडिया गोल्डिन का जन्म 1946 में हुआ था. फिलहाल वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर हैं .वहीं अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली तीसरी महिला क्लाउडिया गोल्डिन बन गई है. अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला एलिनोर ओस्ट्रोम है. और दूसरी महिला एस्थर डुफ्लो हैं जिन्हें 2019 में अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया था. 

सम्बंधित खबर

Recent News