menu-icon
The Bharatvarsh News

CBSE Board: अब साल में दो बार ली जाएगी 10वीं की परीक्षा, सप्लीमेंट्री परीक्षा होगा खत्म!

CBSE Board:  सीबीएसई ने 2026 से साल में दो बार 10वीं की परीक्षा कराने का फैसला लिया है. पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में और दूसरी मई में आयोजित होगी. सीबीएसई ने 2026 से 10वीं की परीक्षाएं साल में दो बार कराने का निर्णय लिया है. बोर्ड ने मंगलवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसके तहत पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में और दूसरी मई में आयोजित होगी.

Calendar Last Updated : 25 February 2025, 10:24 PM IST
Share:

CBSE Board:  सीबीएसई ने 2026 से साल में दो बार 10वीं की परीक्षा कराने का फैसला लिया है. पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में और दूसरी मई में आयोजित होगी. सीबीएसई ने 2026 से 10वीं की परीक्षाएं साल में दो बार कराने का निर्णय लिया है. बोर्ड ने मंगलवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसके तहत पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में और दूसरी मई में आयोजित होगी.

सीबीएसई के अनुसार, 10वीं की साल में दो बार होने वाली बोर्ड परीक्षाएं पूरे पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी. हालांकि, प्रायोगिक परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन सिर्फ एक बार ही होगा. खास बात यह है कि दोनों परीक्षाओं के लिए छात्रों को एक ही परीक्षा केंद्र मिलेगा, लेकिन इसके लिए उन्हें अतिरिक्त परीक्षा शुल्क देना होगा.

एक या दो बार परीक्षा कराने का मौका

सीबीएसई के नए फैसले के तहत अब छात्र यह चुन सकेंगे कि वे बोर्ड परीक्षा एक बार दें या दो बार, ठीक वैसे ही जैसे जेईई में विकल्प मिलता है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा देने का अधिकार होगा. अगर कोई छात्र दोनों बार परीक्षा देता है, तो उसका बेस्ट स्कोर ही अंतिम रूप से कंसीडर होगा. फिलहाल, सीबीएसई के ड्राफ्ट के अनुसार, पहला परीक्षा चरण 17 फरवरी से 6 मार्च तक और दूसरा चरण 5 मई से 20 मई तक आयोजित किया जाएगा.

शिक्षा मंत्रालय में हुई अहम बैठक

सीबीएसई के नए मसौदे को लेकर शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 10वीं की परीक्षा साल में दो बार कराने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई. इससे पहले, 19 फरवरी को भी मंत्रालय में एक बैठक हुई थी, जिसमें सीबीएसई, एनसीईआरटी और केवी में दो परीक्षाओं की संभावना पर विचार किया गया था. इसके बाद ही यह निर्णय लिया गया कि मसौदे पर स्कूलों, शिक्षकों, अभिभावकों, छात्रों और आम जनता से फीडबैक लिया जाएगा. यह मसौदा अब सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां लोग 9 मार्च तक अपनी राय दे सकते हैं.

खत्म होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा

सीबीएसई से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, साल में दो बार परीक्षा की प्रणाली लागू होने के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा समाप्त कर दी जाएगी. यदि कोई छात्र किसी विषय में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता, तो उसे दूसरी परीक्षा में उस विषय का पेपर दोबारा देने का अवसर मिलेगा. छात्रों को यह भी स्वतंत्रता होगी कि वे किस विषय की परीक्षा दोबारा देना चाहते हैं और किसे नहीं. अंतिम रूप से उसी परीक्षा का स्कोर मान्य होगा, जिसमें उनके अंक अधिक होंगे.

सम्बंधित खबर

Recent News