menu-icon
The Bharatvarsh News

ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर में आग, भारतीय नौसेना ने तुरंत चलाया बचाव अभियान

भारतीय नौसेना के जहाज INS तबर ने तुरंत संकट कॉल का जवाब दिया. नौसेना ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि ओमान की खाड़ी में तैनात मिशन INSTabar ने 29 जून 25 को पुलाऊ ध्वज वाले MT यी चेंग 6 से एक संकट कॉल का जवाब दिया.

Calendar Last Updated : 30 June 2025, 11:59 AM IST
Share:

Indian Navy: ओमान की खाड़ी में 29 जून को तेल टैंकर MT यी चेंग 6 में भीषण आग लग गई. इस पोत पर 14 भारतीय चालक दल भी सवार थे. यह जहाज भारत के कांडला बंदरगाह से ओमान के शिनस जा रहा था. इंजन कक्ष में आग लगने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई. इसके कारण सुरक्षा चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई है. 

भारतीय नौसेना के जहाज INS तबर ने तुरंत संकट कॉल का जवाब दिया. नौसेना ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि ओमान की खाड़ी में तैनात मिशन INSTabar ने 29 जून 25 को पुलाऊ ध्वज वाले MT यी चेंग 6 से एक संकट कॉल का जवाब दिया. इस जहाज में 14 भारतीय मूल के चालक दल शामिल थे. इस जहाज को कांडला, ओमान जा रहा था. इसी दौरान इंजान में आई खराबी के कारण अचानक आग लग गई और जहाज में पूरी तरह बिजली बंद हो गई.

अग्निशमन अभियान में प्रगति

INS तबर ने अपनी नाव और हेलीकॉप्टर के जरिए अग्निशमन दल और उपकरण टैंकर तक पहुंचाए. नौसेना ने बताया कि 13 भारतीय नौसैनिक और क्षतिग्रस्त टैंकर के 05 चालक दल के सदस्य वर्तमान में अग्निशमन कार्यों में शामिल हैं, जहाज पर आग की तीव्रता में काफी कमी आई है. इस अभियान से आग पर काफी हद तक काबू पाया गया है. चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास जारी हैं.
 

भारतीय नौसेना हर संकट में हाजीर 

यह पहली बार नहीं है जब भारतीय नौसेना ने समुद्री संकट में मदद की हो. इस महीने की शुरुआत में सिंगापुर के मालवाहक जहाज MV वान हाई 503 में आग लगी थी. तब भी नौसेना ने त्वरित कार्रवाई कर आग बुझाई थी. यह जहाज 7 जून को कोलंबो से चलकर मुंबई आने वाली थी. इसी दौरान 9 जून को केरल तट पर इसमें विस्फोट हुआ था.

सम्बंधित खबर

Recent News