menu-icon
The Bharatvarsh News

ध्वनि मत से लोकसभा अध्यक्ष चुने गए ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने दी बधाई

Lok Sabha News: लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए आज ओम बिरला ध्वनि मत से चुने गए हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) के उम्मीदवार ओम बिरला कांग्रेस के कोडिकुन्नील के सुरेश को हराकर एक बार फिर से लोकसभा अध्यक्ष चुने गए है.

Calendar Last Updated : 26 June 2024, 12:12 PM IST
Share:

Lok Sabha New: लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला ध्वनि मत से चुने गए हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला ने कांग्रेस के कोडिकुन्नील  के सुरेश को बुधवार (26 जून, 2024) को चुनाव में हरा दिया है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसका अनुमोदन किया. वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर पद के लिए कोडिकुन्नील सुरेश के नाम का प्रस्ताव रखा. वही आरएसपी के नेता एनके प्रेमचंद्रन ने इसका अनुमोदन किया, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार के सुरेश चुनाव हार गए

आप हमारा मार्गदर्शन करेंगे

ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद ओम बिरला को चेयर तक पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छोड़ा. पीएम नरेंन्द्र मोदी ने ओम बिरला को बधाई देते हुए कहा, ''मैं पूरे सदन को बधाई देता हूं. हम सभी का विश्वास है कि आने वाले 5 साल में आप हमारा मार्गदर्शन करेंगे.

पीएम नरेंन्द्र मोदी ने कहा दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष का पद संभालना अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है. बलराम जाखड़ ही इसके पहले  दो बार लोकसभा अध्यक्ष रहे हैं. ज्यादातर नेता स्पीकर बनने के बाद चुनाव नही लड़े हैं या फिर जीतकर नहीं आए हैं, लेकिन आप (ओम बिरला) आप चुनाव जीतकर आए है.

अंतिम समय में फैसला लिया

दरअसल, लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में उतरने के विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने अंतिम समय में तब फैसला लिया जब बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने इस पूर्व शर्त को नहीं माना कि एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला का समर्थन करने के ऐवज में गठबंधन ‘इंडिया’ को डिप्टी स्पीकर का पद दिया जाना चाहिए. 

सम्बंधित खबर

Recent News