menu-icon
The Bharatvarsh News

Operation Ajay: देश वापसी पर भारतीयों के बीच खुशी का माहौल, लगाए भारत माता की जय के नारे

Operation Ajay: इजराइल और आतंकी संगठन हमास के बीच जंग जारी है. जिससे देश के हालात बिगड़े हुए हैं. ऐसे में वहाँ पर फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने कल रात ‘ऑपरेशन अजय’ की शुरुआत की. इस ऑपरेशन के तहत 212 भारतीयों का पहला जत्था विशेष विमान के अनुसार इजराइल के […]

Calendar Last Updated : 13 October 2023, 12:33 PM IST
Share:

Operation Ajay: इजराइल और आतंकी संगठन हमास के बीच जंग जारी है. जिससे देश के हालात बिगड़े हुए हैं. ऐसे में वहाँ पर फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने कल रात ‘ऑपरेशन अजय’ की शुरुआत की. इस ऑपरेशन के तहत 212 भारतीयों का पहला जत्था विशेष विमान के अनुसार इजराइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे से भारत पहुंच चुका है.

भारत लौटे 212 भारतीय

इजराइल से 212 भारतीयों को वापस लेकर आ रही पहली उड़ान में भारतीयों के बीच खुशी भरा माहौल देखा गया. इस दौरान भारतीयों ने जोर- जोर से वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए. विमान से वापस भारत आए सभी भारतीयों का भारतीय समयानुसार आज सुबह 6 बजे केन्द्रीय मंत्री चंद्रशेखर राव ने दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया.

1000 लोगों की होगी वतन वापसी

इजराइल से भारत वापसी आए छात्रों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि हम बयां नहीं कर सकते कि पिछले कुछ दिनों से वे किस दौरा से गुजर रहे थे. उन्हें घर वापस आके बहुत खुशी हो रही है. आपको बता दें कि सरकार इजराइल में फंसे और भी भारतीयों को वापस लाने के लिए और ज्यादा से ज्यादा उड़ने चलाएगी. इजराइल में 18000 से अधिक भारतीय हैं और 6000 से अधिक भारतीयों ने भारत वापसी के लिए पंजीकरण कराया है.

भारत सरकार को कहा धन्यवाद

इजराइल से लौटे एक भारतीय ने कहा कि हमने पहली बार वहां ऐसी स्थिति का सामना किया. हमें भारत वापसी लाने के लिए हम भारत सरकार, और खासकर माननीय प्रधानमंत्री मोदी के बहुत आभारी है और हम सब उनका धन्यवाद करते हैं.

‘हम भारत आकर बहुत खुश हैं’

इजरायल से लौटे एक अन्य भारतीय नागरिक ने कहा, “मैं तेल अवीव में भारतीय दूतावास को धन्यवाद देता हूं. उन्होंने हमारा समर्थन किया. हमने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया और प्रक्रिया बहुत आसान थी. ऑपरेशन बेहतरीन है, हम भारत वापस आकर बहुत खुश हैं.’

सम्बंधित खबर

Recent News