menu-icon
The Bharatvarsh News

Operation Sindhu: ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच 311 भारतीय छात्रों की भारत वापसी, चेहरे पर लौटी खुशी

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष की वजह से वहां रह रहे भारतीय छात्रों की चिंता बढ़ गई है. हालांकि भारत सरकार ऑपरेशन सिंधु के माध्यम से वहां फंसे छात्रों को वापस लाने में जुटी है. आज भी 311 छात्रों को लेकर उड़ान महान दिल्ली पुहंचा है.

Calendar Last Updated : 22 June 2025, 07:15 PM IST
Share:

Operation Sindhu: इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष और भी ज्यादा बढ़ चुका है. अब इस लड़ाई में अमेरिका भी खुल तौर पर हिस्सा बन चुका है, जिसकी वजह से चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई है. हालांकि इस तनाव के माहौल में भी भारत सरकार अपने नागरिकों का पूरा ख्याल रख रहा है. ईरान से लगातार भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा रहा है. इसी क्रम में एक बार ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है. 

भारत सरकार ने ईरान में फंसे 300 से अधिक भारतीय नागरिकों को खास तौर पर छात्रों को अपने घर पहुंचाया है. भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से उड़ान भरकर महान एयर दिल्ली पहुंच चुकी है. ईरान से नई दिल्ली पहुंचे विमान में सैकड़ों परिवार पहुंचें है. जिनमें से कई परिवार जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं. 

भारतीय छात्रों की वापसी से चेहरे पर खुशी 

मिडिल ईस्ट में टेंशन का माहौल बढ़ता जा रहा है. यह तनाव और भी ज्यादा तब गंभीर हो गया, जब अमेरिका ने ईरान के परमाणु केंद्रों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव की वजह से वहां के नागरिकों की चिंता बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में हजारों भारतीय रहते हैं, ऐसे में भारत  सरकार उनकी सुरक्षा पर पूरा ध्यान रख रही है. निकाले गए लोगों में कश्मीर के 200 से अधिक छात्र शामिल थे, जो ईरान में पढ़ रहे थे और खुद को क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष में फंस गए थे. उनकी वापसी से उनके परिवार वालों को राहत मिली है. अभी तक कुल 1428 भारतीय नागरिकों को निकाला गया है. 

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 

विदेश मंत्रालय विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष के बीच अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए X पर अपडेट साझा किया. उन्होंने लिखा कि अभी भी ऑपरेशन सिंधु जारी है. रविवार को 311 भारतीयों को विशेष उड़ान से नई दिल्ली लाया जा चुका है. उन्होंने बताया कि अब तक 1428 भारतीय नागरिकों को ईरान से निकाला जा चुका है. जम्मू और कश्मीर छात्र संघ ने समय पर और कुशल हस्तक्षेप के लिए भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और ईरान में भारतीय दूतावास का हार्दिक आभार व्यक्त किया. अभी भी वहां फंसे भारतीयों को वापस लाया जा रहा है. 

सम्बंधित खबर

Recent News