menu-icon
The Bharatvarsh News

ऑपरेशन सिंधु अब भी जारी..., ईरान से 100 से ज्यादा भारतीय छात्रों को लेकर दिल्ली में लैंड हुआ विमान

Operation Sindhu: इजरायल और ईरान में चल रहे संघर्ष की वजह से वहां कई देशों के लोग फंसे हैं. हालांकि भारत ने अपने देश के 100 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाल लिया है. अपने देश में वापसी के बाद इन लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली.

Calendar Last Updated : 19 June 2025, 11:06 AM IST
Share:

Operation Sindhu: इजरायल और ईरान में चल रहे युद्ध की वजह से वहां रह रहे लोगों की चिंता काफी बढ़ी हुई है. ऐसे में भारत सरकार ने अपने सौ से भी ज्यादा नागरिकों को दिल्ली वापसी कराई है. युद्ध प्रभावित ईरान से अर्मेनिया के रास्ते से 100 से ज्यादा छात्रों को भारत लाया गया. 

ऑपरेशन सिंधु के तहत इन छात्रों को तेहरान से भारत लाया गया है. इस ऑपरेशन में भारतीय दूतावास ने काफी मदद की, जिसकी वजह से सफलतापूर्वक 110 छात्रों को तेहरान से निकाल कर भूमि मार्ग से अर्मेनिया पहुंचाया गया. इसके बाद वहां से पहली उड़ान गुरुवार की सुबह दिल्ली पहुंची. 

अपनों से मिलकर चेहरे पर खुशी 

भारत सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से ईरान में फंसे भारतीय छात्रों के चेहरे पर खुशी आ गई है. कई छात्रों ने ईरान की स्थिति के बारे में बात की, साथ ही ऐसे गंभीर समय में अपने नागरिकों का ध्यान रखने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद किया. कश्मीर की छात्रा वर्ता ने अपने इस अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वहां की स्थिति काफी गंभीर है. हम पहले लोग हैं जो वहां से निकल पाए हैं. सभी लोग वहां डरे हुए हैं. हम अपनी सफल वापसी के लिए भारत सरकार और भारतीय दूतावास को धन्यवाद करते हैं. उनके अलावा भी वापसी करने वाले कई छात्रों ने अपने अनुभवों को साझा किया और भारत सरकार के सफल ऑपरेशन की तारीफ की. 

छात्रों ने बताया तेहरान का हाल

दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते हुए एक छात्र ने कहा कि तेहरान बर्बाद हो चूका है. हमने वहां कई मिसाइलों को गुजरते देखा और रातों में काफी तेज आवाजें भी सुनी. उन्होंने कहा कि वहां सोने में भी डर लगता था, लेकिन अब मैं भारत लौट कर खुश हूं. विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि वहां से फंसे अधिक से अधिक लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है. हमने विमान तैयार रखा है. कुछ और लोगों का एक नया खेप तुर्कमेनिस्तान पहुंच रहे हैं. हमने हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे खुली रखी है. ऐसा पहली बार नहीं है जब भारत ने अपने देश के नागरिकों को दूसरे देश से निकाल कर लाया हो. 

सम्बंधित खबर

Recent News