menu-icon
The Bharatvarsh News

Patiyala: वेब सीरीज देख छाप रहा था नकली नोट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patiyala: पंजाब के पटियाला के दर्शन सिंह नगर से नकली नोट छापने का एक मामला सामने आया हैं। जिसमें एक 5वीं पास व्यक्ति ने एक वेब सीरीज से प्रभावित होकर अपनी बड़ी ही होशियारी से नकली नोट छाप रहा था। तभी इसी दौरान पुलिस ने उसे एक गुप्त जानकारी के आधार पर छापेमारी करके अरेस्ट […]

Calendar Last Updated : 04 May 2023, 06:20 PM IST
Share:

Patiyala: पंजाब के पटियाला के दर्शन सिंह नगर से नकली नोट छापने का एक मामला सामने आया हैं। जिसमें एक 5वीं पास व्यक्ति ने एक वेब सीरीज से प्रभावित होकर अपनी बड़ी ही होशियारी से नकली नोट छाप रहा था। तभी इसी दौरान पुलिस ने उसे एक गुप्त जानकारी के आधार पर छापेमारी करके अरेस्ट कर लिया है। आरोपी का नाम राजेश कुमार है।

इस मामले में जानकारी देते हुए बताया गया है कि आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर उसकी पूछताछ जारी है। जिसके तहत आरोपी ने इस बात स्वीकार कर लिया है कि उसने अपने मकान में वह नकली नोट छाप रहा था। उसके पास जालसाजी की सारी व्यवस्था है। जहां वह पुलिस टीम द्वारा अपने घर से एक पराबैंगनी ब्लोअर बेल्ट मशीन सहित विभिन्न उपकरणों के साथ नकली नोट बनाता है जिसका उपयोग वह नोटों को सुखाने के लिए करता था।

आपको बता दें कि आरोपी के पास के नोट छापने के सभी जुगाड़ू सामान भी मिले है जिसमें 1 कंप्यूटर सेट जिसमें 4 कलर पिंटर/ स्कैनर, 1 कलर प्रिंटर, एक टेबल जिस पर वह नोटों को छापता है, हरे रंग की पट्टियां, जिनका इस्तेमाल वह नोटों में हरी पट्टियां डालने के लिए करता है। 3 लकड़ी के साँचे हैं जिसका उपयोग वह महात्मा गांधी की फोटो आर.बी.आई नोट पर लिखने के उपयोग करता है।

साथ ही विभिन्न प्रकार के रसायन और 1 लाख 10 हजार की नकली भारतीय नोट बरामज की गई हैं। वेब सीरीज देखने के बाद वह और अधिक प्रभावित हो गया और नकली नोट को सही दिखाने के लिए कई तरह का प्रयोग करने लगा। आरोपी को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश कर उसका पुलिस रिमांड प्राप्त किया जा रहा है जिससे और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

सम्बंधित खबर

Recent News