menu-icon
The Bharatvarsh News

'पश्चिम बंगाल कई संकटों से जूझ रहा', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर PM मोदी का ममता बनर्जी पर हमला

अलीपुरद्वार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल कई संकटों से जूझ रहा है. हिंसा और अराजकता समाज को तोड़ रही है. उन्होंने मुर्शिदाबाद और मालदा की घटनाओं को टीएमसी की नाकामी का सबूत बताया.

Calendar Last Updated : 29 May 2025, 03:53 PM IST
Share:

PM Modi attacks Mamata Banerjee: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है बोला. उन्होंने मुर्शिदाबाद और मालदा में हुई हिंसा को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार की 'क्रूरता और उदासीनता' का प्रतीक बताया. पीएम ने ममता के नाम पर 'निर्ममता' शब्द का इस्तेमाल किया, जिसका अर्थ है क्रूरता होता है. उन्होंने टीएमसी पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकामी और लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया.

अलीपुरद्वार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल कई संकटों से जूझ रहा है. हिंसा और अराजकता समाज को तोड़ रही है. उन्होंने मुर्शिदाबाद और मालदा की घटनाओं को टीएमसी की नाकामी का सबूत बताया. कलकत्ता हाई कोर्ट की समिति ने अपनी रिपोर्ट में इन दंगों के लिए टीएमसी के स्थानीय नेताओं, विधायक और पार्षद को जिम्मेदार ठहराया. रिपोर्ट में बंगाल पुलिस की निष्क्रियता की भी आलोचना की गई. 

शिक्षक भर्ती घोटाले का जिक्र

मुर्शिदाबाद में पिछले महीने वक्फ कानून विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए बड़ा मुद्दा बन गई है. भाजपा ने टीएमसी पर तुष्टिकरण की राजनीति और हिंदुओं की सुरक्षा में विफलता का आरोप लगाया. पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के लोग टीएमसी पर भरोसा खो चुके हैं. अब उनका एकमात्र सहारा न्यायालय है. पीएम ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि युवा और गरीब परिवार भ्रष्टाचार की सजा भुगत रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि टीएमसी ने हजारों शिक्षकों और उनके परिवारों का भविष्य बर्बाद किया. पीएम ने कहा कि यह सिर्फ शिक्षकों की बर्बादी नहीं, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था का पतन है. उन्होंने टीएमसी पर अपनी गलतियां न मानकर अदालतों को दोष देने का भी आरोप लगाया.

कल्याणकारी योजनाओं में बाधा

प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में रुकावट डालने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'टीएमसी गरीबों, पिछड़े समुदायों और महिलाओं के खिलाफ क्यों है?' पीएम ने दावा किया कि केंद्र ने कई योजनाएं शुरू कीं, लेकिन बंगाल सरकार उन्हें लागू नहीं होने दे रही. नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की गैरमौजूदगी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी केवल राजनीति करती है और विकास को महत्व नहीं देती. 

सम्बंधित खबर

Recent News