menu-icon
The Bharatvarsh News

पलटी मारने वालों की कम हो जाएगी अहमियत, PM मोदी ने बिहार चुनाव से पहले दिया कड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में अपनी पार्टी के लोगों के साथ बैठक के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं को सख्त संदेश दिया है. उन्होंने बागी नेताओं को चेताया कि चुनाव से पहले पाला बदलने और बाद में वापस लौटने की कोशिश न करें.

Calendar Last Updated : 30 May 2025, 11:16 AM IST
Share:

PM Modi Bihar Visit: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर हैं. उन्होंने गुरुवार की शाम पटना में लगभग 6 किलोमीटर की रैली की. इससे पहले उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं को सख्त संदेश दिया है. उन्होंने बागी नेताओं को चेताया कि चुनाव से पहले पाला बदलने और बाद में वापस लौटने की कोशिश न करें. बिहार भाजपा नेताओं के साथ एक बैठक में पीएम ने यह बात कही. उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा करने से नेताओं की पार्टी में अहमियत कम हो जाती है.  

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का प्रचार

पीएम मोदी ने बिहार दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा. उन्होंने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया. पीएम ने कहा कि हमारी ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं. उनकी मेहनत से ही पार्टी मजबूत होगी. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने आह्वान किया है. प्रधानमंत्री ने नेताओं से धैर्य रखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि धैर्य किसी भी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है. पीएम ने जोर देकर कहा कि धैर्य से काम करने वाले नेता सम्मान और पहचान जरूर हासिल करेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रति निष्ठा बनाए रखने को कहा. यह संदेश उन नेताओं के लिए था जो बार-बार दल बदलते हैं.  

बिहार में कड़ा मुकाबला

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है. सत्तारूढ़ भाजपा-जद(यू) गठबंधन का मुकाबला राजद-कांग्रेस-वाम गठबंधन से होगा. यह चुनाव बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव ला सकता है. दोनों गठबंधन मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार चुनाव में भाजपा के लिए अहम साझेदार हैं. हालांकि, उनके बार-बार पाला बदलने के इतिहास ने उन्हें ‘पलटू राम’ का तमगा दिलाया है.

इसके बावजूद, नीतीश का अनुभव और जनाधार भाजपा-जद(यू) गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी ने नीतीश के साथ मिलकर रणनीति बनाई है. पीएम मोदी आज इस दौरे के दौरान बिहार के विक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे. ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री पहली बार बिहार दौरे पर आए हैं. हालांकि पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ने बिहार की धरती से ही पहली बार आतंकी हमले को लेकर बोला था और पाकिस्तान को चेतावनी दी थी.  

सम्बंधित खबर

Recent News