menu-icon
The Bharatvarsh News

PM Modi: विपक्षी सांसदों के व्यवहार पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, बोले- 'सांसदों का व्यवहार दुखी करने वाला'

PM Modi: संसद कांड के बाद विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेर रही है, जिसके बाद कल लोकसभा और राज्यसभा दोनों से बड़ी संख्या में विपक्षी सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया.

Calendar Last Updated : 19 December 2023, 12:53 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • संसद कांड के बाद विपक्ष के हंगामे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी प्रतिक्रिया
  • विपक्ष और हमारी सोच में बहुत अंतर है

Parliament Security Breach: 13 दिसम्बर को संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में चूक मामले पर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेर रही है. इसी बीच विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्य सभा से कई विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया. इसके बाद अब इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है.

विपक्षी सांसदों के व्यवहार से दुखी प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में कहा कि "विपक्ष के सांसदों का व्यवहार दुखी करने वाला है. इनके व्यवहार से ऐसा लगता है कि सिक्योरिटी ब्रीच करने वालों को विपक्ष का सपोर्ट है".

विपक्ष हमेशा विपक्ष में ही बैठेगा 

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि "नए मतदाताओं ने वो दौर नहीं देखा होगा जब हर दिन नया घोटाला होता था. विपक्ष के उन कारनामों के बारे में उनको जागरुक करने की जरूरत है". उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि विपक्ष ने ठान लिया है कि उन्हें आगे नहीं बढ़ना है, और यहीं रहना है. इसके साथ ही उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि "अभी इस मीटिंग हॉल में जो खाली जगह है, ऐसा लगता है कि अगली बार ये जगह भी भर जाएगी."

विपक्ष और हमारी सोच में बहुत अंतर है- प्रधानमंत्री 

बीजेपी की संसदीय दल की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में जो भी घटना हुई उसका समर्थन करना बेहद गलत है. इतना ही नहीं, उन्होंने विपक्ष के व्यवहार को उनकी हताश और निराशा का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि हमारी और विपक्ष की सोच में बहुत अंतर है. विपक्ष का इरादा नरेंद्र मोदी को उखाड़ फेंकना है जबकि हमारा मकसद देश का विकास करना है. 

अब विपक्ष की छुट्टी का समय आ गया है 

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के व्यवहार से दुखी होकर कहा कि अब विपक्ष की छुट्टी का समय नजदीक आ गया है. उन्होंने आगे कहा, हमारा मकसद सिर्फ देश का विकास है. आप किसी भी छोटे गाँव में जाकर पूछिए, विकास हुआ है या नहीं. उन्होंने अपने हालिया काशी दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि 'मैं कल काशी गया था और मैंने देखा कि युवाओं में उम्मीद है'

संसद कांड को लेकर विपक्ष है हमलावर 

13 दिसम्बर को शीतकालीन सत्र के दौरान चार आरोपियों ने संसद भवन के अंदर दाखिल होकर हंगामा मचाया था. विपक्ष इस घटना पर सदन में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहा है, जिसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. कल यानि 18 दिसम्बर को दोनों सदनों से कई विपक्षी सांसदों को निलंबित करने के बाद आज भी सोनिया गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों ने नई संसद भवन के मुख्य दरवाजे पर बैठकर प्रदर्शन किया.

सम्बंधित खबर

Recent News