menu-icon
The Bharatvarsh News

Amrit Bharat Express: भारतीय रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी अयोध्या में अमृत भारत एक्सप्रेस करेंगे लॉन्च

Amrit Bharat Express: पीएम मोदी भारतीय रेलवे को नई रफ्तार देने जा रहे हैं. पीएम 30 दिसंबर को अयोध्या में अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे.

Calendar Last Updated : 26 December 2023, 04:09 PM IST
Share:

Amrit Bharat Express Launch: अमृत भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे को नई रफ्तार देने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में अमृत भारत एक्सप्रेस लॉन्च करेंगे. अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे.

अमृत भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन से पहले रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का निरीक्षण किया. साथ ही रेल मंत्री ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेल की खासियत बताई. अश्विनी वैष्णव ने अमृत भारत ट्रेनों में इस्तेमाल की गई आधुनिक तकनीक की सराहना की. उन्होंने बताया कि अमृत भारत ट्रेन पुश-पुल तकनीक पर बनाई गई है. नए भारत की यह ट्रेन बनकर तैयार हो चुकी है. पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन यूपी के अयोध्या से बिहार के दरभंगा तक और दूसरी बेंगलुरु से मालदा के बीच चलेगी. बता दें, पीएम मोदी 5 नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे.

वंदे भारत की तरह पुश-पुल टेक्नोलॉजी से लैस 

अमृत भारत ट्रेन लॉन्च होने के लिए तैयार है. अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अमृत भारत ट्रेन में पुश-पुल टेक्नोलॉजी है. रेल मंत्री ने बताया इस ट्रेन में आपको झटके कम महसूस होंगे और गाड़ी स्टेबल रहेगी. ट्रेन के टॉयलेट की डिजाईन के चलते पानी भी कम इस्तेमाल होता है. यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से फर्राटा भरेगी. इनका किराया सामान्य ट्रेनों से लगभग 10 फीसदी ही ज्यादा होगा. इसमें एक इंजन आगे खींचता है और दूसरा पीछे से धक्का देता है. इसलिए ट्रेन जल्दी स्पीड पकड़ लेती है.

अमृत भारत एक्सप्रेस मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत बनी 

रेल मंत्री ने बताया, 'वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस में दुनिया की दो सबसे खास टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है. मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत दोनों ही टेक्नोलॉजी भारत में बनी हैं. रेल मंत्री ने बताया कि पहली दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन नॉन एयर कंडीशनर हैं. इनमें पैसेंजर्स के लिए लगेज वाली बर्थ में भी कुशन लगा है. हर सीट पर चार्जिंग प्वाइंट्स और एक खास रैंप डिजाइन की गई है. 

अमृत भारत सभी सुविधाओं से लैस है

अमृत भारत में सभी सुविधाएं वंदे भारत ट्रेन वाली ही होंगी. इस ट्रेन में 8 जनरल सेकंड क्लास कोच, 12 सेकंड क्लास 3-टियर स्लीपर कोच और 2 गॉर्ड कंपार्टमेंट समेत कुल 22 कोच होंगे. इस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरा, आधुनिक शौचालय, सेंसर वाले वाटर टैप और अनाउंसमेंट सिस्टम भी होगा. इस ट्रेन में कुल 1800 यात्री सफर कर सकेंगे. अमृत भारत ट्रेनों का निर्माण चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया गया है.

सम्बंधित खबर

Recent News