menu-icon
The Bharatvarsh News

RSS के मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार की समाधि पर की पुष्पांजलि अर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर पहुंचे हैं. जहां उन्होंने उन्होंने आरएसएस के संस्थापक डॉ. केबी हेडगेवार की समाधि पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी नजर आएं.

Calendar Last Updated : 30 March 2025, 11:46 AM IST
Share:

PM Modi in Nagpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नागपुर पहुंच चुके हैं. जहां उन्होंने आरएसएस के संस्थापक डॉ. केबी हेडगेवार की समाधि पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे. यहां के बाद पीएम मोदी ने दीक्षाभूमि में डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कार्यक्रम में पहुंचे. हालांकि आज के दिन महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का त्योहार भी मनाया जा रहा है, जिसके कारण राज्य में पहले से ही जश्न का माहौल है. 

प्रधानमंत्री के रूप में पहला दौरा

प्रधानमंत्री ने आरएसएस के प्रशासनिक मुख्यालय में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से भी मुलाकात की. उन्होंने स्मृति मंदिर में आरएसएस संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए. बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी पहली बार स्मारक का दौरा करने पहुंचे हैं. इससे पहले दिवंगत भाजपा के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने 27 अगस्त, 2000 को प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर का दौरा किया था. यहां के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दीक्षाभूमि का दौरा किया. जहां उन्होंने बाबा अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी. यह वही जगह है जहां डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने 1956 में अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था.

सुपर-स्पेशलिटी नेत्रालय की आधारशिला

प्रधानमंत्री मोदी ने माधव नेत्रालय भवन की आधारशिला रखी प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर में माधव नेत्रालय आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के नए विस्तार भवन माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखी. 2014 में स्थापित यह केंद्र नागपुर में स्थित एक प्रमुख सुपर-स्पेशलिटी नेत्र चिकित्सा सुविधा है और इसकी स्थापना दिवंगत आरएसएस प्रमुख माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर उर्फ ​​गुरुजी की स्मृति में की गई थी. इस परियोजना में 250 बिस्तरों वाला अस्पताल, 14 बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) और 14 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर होंगे. जिसका उद्देश्य लोगों को सस्ती और विश्व स्तरीय नेत्र देखभाल सेवाएं प्रदान करना है.

सम्बंधित खबर

Recent News