menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab Vidhan Sabha: पंजाब विधानसभा में दिवंगतों को श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाई स्थगित  

Punjab Vidhan Sabha: पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय स्पेशल सेशन के पहले दिन दवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाई को अगले दिन 11 बजे तक के लिए टाल दिया गया। दिवंगत नेताओं, बड़ी सख्सियतों एवं हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रध्दा सुमन अर्पित किया गया। विधानसभा के स्पेशल […]

Calendar Last Updated : 19 June 2023, 07:17 PM IST
Share:

Punjab Vidhan Sabha: पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय स्पेशल सेशन के पहले दिन दवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाई को अगले दिन 11 बजे तक के लिए टाल दिया गया। दिवंगत नेताओं, बड़ी सख्सियतों एवं हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रध्दा सुमन अर्पित किया गया।

विधानसभा के स्पेशल सेशन के पहले दिन सबसे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को याद किया गया। उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें श्रध्दाजलिं दी गई। मुख्यमंत्री मान ने ओडिशा रेल हादसे में अपनी जान गंवाने वालों को याद किया। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वोलों के लिए श्रद्धांजलि देने की मांग की जिसे स्पीकर संधवां ने मान लिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उड़ीसा रेल हादसे के बारे में कहा कि हादसे में 300 से अधिक लोगों की मौत हुई और करीब 1000 लोग घायल हुए हैं।

इस अवसर पर बास्केटबॉल में देश का प्रतिनिधित्व कर इकलौता वर्ल्ड कप जिताने वाली पद्मश्री ओलंपियन अजीत पाल सिंह की पत्नी किरण अजीत पाल सिंह का नाम भी यादगार शख्सियत सूची में शामिल किया गया। किरण अजीत पाल सिंह के नाम के लिए खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत ने स्पीकर कुलतारत सिंह संधवा से अनुमोदन किया।

विधायक मनजीत सिंह के द्वारा राजौरी सेक्टर में मोगा जिले के शहीद कुलवंत सिंह चड़ीक समेत शहीद सिपाही हरक्रिशन सिंह और सेवक सिंह के नाम को यादगार शख्सियतों की सूची में शामिल करने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद कुलवंत सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दिए जाने की जानकारी दी। विधायक गुरलाल सिंह ने कबड्डी के इंटरनेशनल खिलाड़ी नंगल अंबियां को भी सदन में श्रद्धांजलि देने की मांग की।

नायब सूबेदार शहीद बलवीर सिंह राणा का नाम भी यादगार शिक्षकों की सूची में शामिल किया गया। इनके लिए आप विधायक कर्मबीर सिंह ने अनुमोदन दिया था क्योंकि सूबेदार शहीद बलवीर सिंह राणा उनके क्षेत्र घघगवाल से आते थे।

सम्बंधित खबर

Recent News