menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab Assembly: स्पेशल सेशन का दूसरा दिन, RDF मसले पर केंद्र के खिलाफ़ प्रस्ताव पेश

Punjab Assembly: पंजाब विधानसभा का आज दूसरा दिन है। कल पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा को आज 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। आज 11:00 बजे जब एक बार फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो हंगामा मच गया। सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई वैसे ही […]

Calendar Last Updated : 20 June 2023, 12:34 PM IST
Share:

Punjab Assembly: पंजाब विधानसभा का आज दूसरा दिन है। कल पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा को आज 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। आज 11:00 बजे जब एक बार फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो हंगामा मच गया।

सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई वैसे ही हंगामा होने लगा और विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने स्पेशल सेशन के बुलाए जाने के मकसद पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह स्पेशल सेशन किस वजह से बुलाया गया है ये सबको बताया जाए। उनकी मांगी थी की सदन में ऑपरेशन लोटस के बारे में भी चर्चा हो। उन्होंने कहा ऑपरेशन लोटस के बारे में उन्हें अपडेट दी जाए और इसी के बाद पूरी कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

आज सदन में पंजाब सरकार द्वारा गुरुद्वारा संशोधन बिल लाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने पेंडु विकास फंड रोके जाने के बारे में प्रस्ताव पेश किया और कहा कि केंद्र ने पंजाब का 4 साल का फंड रोक कर रखा है। इस कारण से पंजाब को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान मुददे पर बहस हुई जिसपर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों के साथ बदले की नीयत अपना रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा पंजाब में रहने वाले किसानों की तीन-तीन पीढ़ियों ने बार्डर पर शहादत दी है। आखिर में उन्होंने कहा कि हम केंद्र द्वारा कोई भीख नहीं मांग रहे बल्कि ये हमारा हक है।

सम्बंधित खबर

Recent News