menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab Cabinet Meet: गुरबाणी, पावर ऑफ अटॉर्नी समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Punjab Cabinet Meet: पंजाब कैबिनेट बैठक के बाद सीएम मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सहायक प्रोफेसर की पोस्ट निकाली गई हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर की आयु में 5 वर्ष की बढ़ोतरी कर उन्होंने कहा कि 37 वर्ष से बढ़ाकर 42 वर्ष […]

Calendar Last Updated : 19 June 2023, 08:51 PM IST
Share:

Punjab Cabinet Meet: पंजाब कैबिनेट बैठक के बाद सीएम मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सहायक प्रोफेसर की पोस्ट निकाली गई हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर की आयु में 5 वर्ष की बढ़ोतरी कर उन्होंने कहा कि 37 वर्ष से बढ़ाकर 42 वर्ष कर दी गई है।

दूसरा फैसला उन्होंने पावर ऑफ अटॉर्नी को लेकर सुनाया है। उन्होंने कहा कि ब्लड रिलेशन वालों के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी बिल्कुल फ्री की जाएगी जिसमें माता-पिता, दादा-दादी, बहन आएंगे जबकि ब्लड रिलेशन से बाहर वालों को पावर ऑफ अटॉर्नी के लिए 2 प्रतिशत फीस देनी होगी।

तीसरे फैसले में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि एसजीपीसी एक्ट में गुरबाणी रिले का कोई जिक्र नहीं है 2012 में 11 साल के लिए पीटीसी ने गुरबाणी के प्रसारण के अधिकार खरीद लिए थे। गुरबाणी की वजह से लोगों को ये चैनल लगाना पड़ता है। जुलाई में यह समझौता रद्द हुआ है उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा मूवमेंट के दौरान सालों से गुरुद्वारों को मुक्त करवाया गया था। अब गुरबाणी फ्री करवाने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि एसजीपीटी स्टेट एक्ट है।

उन्होंने कहा कि 20 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने एसजीपीसी की पिटिशन रद्द कर दी थी। उन्होंने कहा कि गुरबाणी के प्रसार के लिए फ्री एयर किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कानून बनाया जाएगा कि गुरबाणी प्रसारण के समय कोई भी विज्ञापन नहीं चलेगा। गुरुद्वारा एक्ट में 125 धारा जोड़ी जाएगी और ये भी संशोधन किया जाएगा कि गुरबाणी का व्यापारीकरण ना किया जाए।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News