menu-icon
The Bharatvarsh News

पंजाब सरकार ने प्री-प्राइमरी क्लास में एडमिशन के लिए शुरू की ‘नन्हे कदम मुहिम’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह राज्य की शिक्षा व्यवस्था को पहले से मजबूत करने और उसका विकास करने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। आपको बता दें कि पंजाब से शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने तरनतारन से प्राइमरी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के दाखिलों के लिए 2 दिवसीय विशेष मुहिम ‘नन्हे कदम’ शुरुआत […]

Calendar Last Updated : 14 April 2023, 12:20 PM IST
Share:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह राज्य की शिक्षा व्यवस्था को पहले से मजबूत करने और उसका विकास करने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। आपको बता दें कि पंजाब से शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने तरनतारन से प्राइमरी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के दाखिलों के लिए 2 दिवसीय विशेष मुहिम ‘नन्हे कदम’ शुरुआत की है। इस अवसर पर उनके साथ हलका पट्टी से विधायक और कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और हलका विधायक खेमकरण सरवण सिंह धुन्न मौजूद रहे। इस मौके पर मीडिया इंचार्ज शिक्षा विभाग गुरमीत सिंह बराड़, जिला शिक्षा अफसर सैकेंडरी सतनाम सिंह, उप जिला शिक्षा अफसर गुरबचन सिंह, उप जिला शिक्षा अफसर एलीमैंट्री परमजीत सिंह व अन्य उपस्थित थे।


क्या है नन्हे कदम मुहिम

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ‘नन्हे कदम’ मुहिम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की इस नई पहल के तहत प्री-प्राइमरी क्लासेज में एडमिशन लेने वाले में नए वाले नन्हे फरिश्तों का स्कूल का स्टाफ, स्कूल मैनेजमैंट समितियां और आदरणीय सज्जन स्वागत करेंगे। आपको बता दें कि पंजाब में शिक्षा व्यवस्था में कई अहम कदम उठाए हैं और पहले से बहुत बेहतर शिक्षा सरकारी स्कूलों में दी जा रही है। शिक्षा मंत्री की तरफ से छात्रों के माता-पिता के से अपील की गई कि वे अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में ही करवाएं।

स्कूलों में बनाए जा रहे नए कमरे-बैंस
शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में हम पंजाब के समूचे शिक्षा प्रबंध को शानदार बनाने और गुणात्मक शिक्षा मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है और उन्होंने कहा कि राज्य के अलग-अलग स्कूलों में लगभग 3000 नए कमरों का निर्माण चल रहा है। उन्होंने कहा कि तरनतारन के स्कूलों में अध्यापकों की बहुत कमी थी और 31 जुलाई तक तरतारन के सरकारी स्कूलों में 100 प्रतिशत अध्यापक मुहैया करवाकर अध्यापकों की कमी को पूरा किया जाएगा।

सम्बंधित खबर

Recent News