menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: 60 साल की बलजीत और 53 साल की गुरमीत ने बोर्ड परीक्षा पास कर कायम की नई मिसाल

Punjab News: बलजीत और गुरमीत पंजाब के मोगा जिले के लंगेआनापुराना निवासी है, ये दोनों आशा वर्कर है। इन दोनों महिलाओं ने एक नया मिसाल कायम किया है। दरअसल, इन दोनों महिलाओं में से एक गुरमीत जो 53 वर्ष की है, यह आशा वर्कर है जिन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की है। वही 60 वर्षीय […]

Calendar Last Updated : 05 June 2023, 06:34 PM IST
Share:

Punjab News: बलजीत और गुरमीत पंजाब के मोगा जिले के लंगेआनापुराना निवासी है, ये दोनों आशा वर्कर है। इन दोनों महिलाओं ने एक नया मिसाल कायम किया है। दरअसल, इन दोनों महिलाओं में से एक गुरमीत जो 53 वर्ष की है, यह आशा वर्कर है जिन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की है। वही 60 वर्षीय बलजीत ने 10वीं की परीक्षा पास करके नई मिसाल कायम की। यो दोनों महिलाओं उन महिलाओं और लोगों के लिए प्रेरणा के रूप उबर के आई है जो अपनी उम्र को देखते हुए पढ़ाई करना छोड़ देते हैं। इन्होंने साबित कर दिया है कि पढ़ाई करने की कोई उम्र नहीं होती है, अगर कोई व्यक्ति पढ़ना की चाह रखता है तो वह किसी भी उम्र में पढ़ सकता है। पंजाब की इन दोनों महिलाओं ने अपने पोता-पोतियों के साथ घर पर पढ़ाई कर अपने सपना को साकार करने में सफल हुई है।

अब 12 वीं की परीक्षा देने का इरादा-

बलजीत कौर ने बताया कि, वह एक आशा वर्कर है उनके दो पोते है, उन्होंने आगे कहा कि मेरे साथ काम करने वाली महिलाएं 10 वीं और 12 वीं पास है, ऐसे में मुझे महसुस हुआ की मुझे भी आगे पढ़ना चाहिए। बलजीत ने 8वीं कक्षा के बाद पढ़ाई करना बंद कर दिया था हालांकि उनके मन से पढ़ने की इच्छा खत्म नहीं हुई थी। सालों बाद उन्होंने फिर से पढ़ाई करना शुरू किया, इस साल उन्होंने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के जरिए 10 वीं कक्षा पास की है। उन्होंने 10वीं में 345 अंक प्राप्त किए हैं।

सीखने की कोई उम्र नहीं होती- गुरमीत कौर

53 साल की गुरमीत कौर ने अपने 12 वीं पास करने की खुशी जाहिर करती हुई कहा कि, मैंने 1987 में दसवीं पास करने के बाद पढ़ाई की थी जिसके बाद अब उन्होंने 12 वीं पास की है, उन्हें 12 वीं में 328 अंक प्राप्त हुए हैं। बता दें कि गुरमीत कौर आशा वर्कर के साथ पंचायत सदस्य भी रह चुकी है। गुरमीत का मानना है कि इंसान की पढ़ने और कुछ सीखने की कोई उम्र नहीं होती है बस आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News