menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: पंजाब के गढ़शंकर में यूपी के एक मजदूर की हत्या, सिर व कानों से निकल रहा था खून, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Garhshankar News: यह मामला पंजाब के गढ़शंकर शहर के वार्ड नंबर आठ स्थित आनंद नगर से सामने आया है। जहां पर झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। जिससे तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करना […]

Calendar Last Updated : 25 April 2023, 05:12 PM IST
Share:

Garhshankar News: यह मामला पंजाब के गढ़शंकर शहर के वार्ड नंबर आठ स्थित आनंद नगर से सामने आया है। जहां पर झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। जिससे तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करना शुरू किया और शव के परिवार वालों को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव को रखकर लोगों ने लगाया जाम

मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर एक फाइनांसर के कारिंदे हरी राम के घर से ट्रैक्टर वापस लें गए। इस बात से खफा होकर प्रवासी मजदूरों ने चंडीगढ़ चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया।

नहीं लौटा हरी राम घर

आनंद नगर के पास झाड़ियों में प्रवासी मजदूर हरी राम का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। सिर और कानों से लगातार खून निकल रहा था।जानकारियों के मुताबिक मृतक हरी राम गांव गोवा जिला संभल का रहने वाला था। हरी राम की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति बलवीर सिंह की जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था।

परिजनों ने दी पुलिस को सूचना

22 अप्रैल की शाम करीब सात बजे वह अपनी मोटरसाइकिल पर गांव बगवाई के खेतों में पानी लगाने गया। उसके बाद वह घर नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद जा रहा था। कुछ घंटों तक परिवार वालों ने इंतजार किया लेकिन हरी राम के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं की गई, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हरी राम की पत्नी प्रीति के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News