menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: मोहाली को स्मार्ट सिटी बनाना चाहते हैं भगवंत मान

Punjab News: पंजाब के मुख्य शहरों में से एक मोहाली को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार प्रयास कर रहे हैं। भगवंत मान का कहना है कि चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला ट्राईसिटी का हिस्सा होने के कारण मोहाली शहर विशेष महत्त्व रखता है। पंजाब सरकार के अधिकतर सरकारी विभागों के मुख्य कार्यालय […]

Calendar Last Updated : 16 June 2023, 03:01 PM IST
Share:

Punjab News: पंजाब के मुख्य शहरों में से एक मोहाली को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार प्रयास कर रहे हैं। भगवंत मान का कहना है कि चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला ट्राईसिटी का हिस्सा होने के कारण मोहाली शहर विशेष महत्त्व रखता है।

पंजाब सरकार के अधिकतर सरकारी विभागों के मुख्य कार्यालय भी इसी शहर में है जिस कारण से इस शहर को बढ़ावा देना बेहद आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने ये सारी बातें केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी से मिलकर कहीं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात की थी। उन्होंने शहरी मामलों के मंत्री से मोहाली शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की मांग रखी। जिसके लिए उन्होंने कहा की स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट  में एसएएस नगर यानी मोहाली को शामिल किया जाए। दोनों की मुलाकात श्री पुरी के कार्यालय में हुई। उन्होंने क्रेंद्रीय मंत्री को मोहाली के महत्त्व और इसे स्मार्ट सिटी बनाने की जरूरत के बारे में अवगत कराया।

इस शहर के सर्वांगीण विकास के लिए और यहाँ के लोगों के उत्थान के लिए इसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल करना समय की मांग है। मान ने कहा की मोहाली और इसके साथ लगती म्यूनिसिपल कमेटियों में हमारी सरकार ने बड़े स्तर पर विकास करवाया है। मुख्यमंत्री ने कहा इस क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से और विकास करने के लिये हमें धन की जरूरत है अतः आप इसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल करें।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News